भोपालमध्य प्रदेश

रायसेन : एंबुलेंस और बाइक की भीषण टक्कर, 3 लोगों की हालत गंभीर

रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में गुरुवार को सड़क हादसा हो गया। एंबुलेंस और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में 8 माह का मासूम भी शामिल है। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कैसे हुआ हादसा ?

पुलिस ने बताया कि रायसेन जिले के सिलवानी से अपने गांव जा रहे बाइक सवार को गाडरवारा के जमुनिया टोला पर एक एंबुलेंस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में रूपसिंह, उसकी पत्नी भारती और 8 माह का बेटा गंभीर घायल हो गया है। घटना के बाद एंबुलेंस चालक टक्कर मारने के बाद मौके से भाग गया।

स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस चालक को करीब चार किलोमीटर खोड़ी टेकापार के पास से पकड़ा गया, जिसके बाद उन्होंने चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार, घायलों को सिलवानी सिविल हॉस्पिटल लाया गया है। जहां सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रिफर किया गया है।

संबंधित खबरें...

Back to top button