इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

इंदौर : एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच हुई पत्थरबाजी, कई घायल; प्रॉपर्टी को लेकर लंबे समय से चल रहा है विवाद

हेमंत नागले, इंदौर। शहर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद हो गया। जानकारी के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि, दोनों पक्षों ने एक दूसरे के ऊपर पत्थर बरसाना शुरू कर दिए। पत्थरबाजी में कुछ लोग घायल हो गए। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाया।

दोनों पक्षों में लंबे समय से चल रहा था विवाद

जानकारी के अनुसार, मल्हारगंज पलटन में रहने वाले एक ही परिवार के दो पक्षों में प्रॉपर्टी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार (9 अप्रैल) देर रात विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पत्थरबाजी कर दी। इलाके में माहौल बिगड़ता देख पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले को शांत करवाया। वहीं घायलों को एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आसिफ, अन्वर, रईस सहित 6 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं पत्थरबाजी करने वाले बिलाल, शाकिब और उसके परिवार के कई लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायलों के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।

https://twitter.com/psamachar1/status/1645286334938972160?t=rl1uECRGmwdRWrxfh-vjyg&s=08

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button