इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

इंदौर : नौकरानी की बेटी के आशिक ने करवाई थी वारदात, सूने बंगले में लाखों के गहने और रुपए पर किया था हाथ साफ

हेमंत नागले, इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में 20 जनवरी की अलसुबह 3:00 बजे एक बंगले में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस द्वारा जहां लगातार इलाके के सीसीटीवी खोजे जा रहे थे। वहीं पुलिस को पूरी घटना में एक बड़ा सुराग हाथ लगा है।

30 वर्षों से काम कर रही बंगले की नौकरानी की बेटी के आशिक को जब यह मालूम पड़ा कि बंगला सूना पड़ा हुआ है, तब उसने कुछ आरोपियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। सभी आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद इंदौर से फरार हो गए। वहीं पुलिस द्वारा घटना की साजिश रचने वाली एक महिला आरोपी के साथ अन्य पुरुष साथियों को गिरफ्तार किया है, जिसने वारदात को अंजाम दिया है।

क्या है मामला ?

जानकारी के अनुसार, 20 जनवरी की अल सुबह दाल मालिक राम अवतार जादू के यहां घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी इंदौर से बाहर फरार हो गए थे। जहां पर पकड़ी गई महिला आरोपी ने यह बताया कि उसकी मां 30 वर्षों से जादू के यहां नौकरानी का काम कर रही थी। वह जब भी बंगले पर मिलने आती थी तो उसकी मां उसे पूरे बंगले में घुमाया करती थी।

पुलिस ने सीसीटीवी से आरोपियों को पकड़ा

जिस दिन घटना हुई उस दिन नौकरानी से मिलने उसकी बेटी वहां आई थी। यह जानकारी उसने अपने आशिक को दी, जिसके बाद उसने अपने अन्य साथियों के साथ इस घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी और अन्य जानकारियों के आधार पर एक महिला आरोपी के साथ तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार किया है और उससे चोरी किए गए सामान को भी जब्त किया है।

ये भी पढ़ें: इंदौर : दाल मिल के मालिक के यहां चोरों ने बोला धावा, गार्ड को बनाया बंधक

इंदौर की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button