
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेसियों का शक्ति प्रदर्शन चल रहा है। जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ता राजभवन की तरफ बढ़े पुलिस ने वाटर कैनन चला दिया। रोशनपुरा से रंगमहल के बीच पहला बेरिकेड पार कर दूसरे बेरिकेड को कांग्रेसी पार कर रहे थे। पुलिस की सख्ती देख कमलनाथ और अन्य वरिष्ठ नेता पीछे से वापस लौट गए।
#राजभवन की तरफ बढ़ रहे #कांग्रेसियों पर #पुलिस ने चलाया #वाटर_कैनन। रोशनपुरा से रंगमहल के बीच पहला बेरीकेड पार कर दूसरे बेरीकेड को पार कर रहे थे #कांग्रेसी। पुलिस की सख्ती देख #कमलनाथ और अन्य वरिष्ठ नेता पीछे से निकले।@MPPoliceDeptt @jitupatwari @INCMP @INCIndia@OfficeOfKNath… https://t.co/kijWzTPyVH pic.twitter.com/01DbmOxKvu
— Peoples Samachar (@psamachar1) March 13, 2023
बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी सहित कई मुद्दों पर राजभवन का घेराव
कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन में विधायक जीतू पटवारी, अरुण यादव सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता शामिल हैं। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसान, अनुसूचित जाति-जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, रेप, मर्डर, ध्वस्त कानून व्यवस्था, लूट, डकैती सहित कई मुद्दों को लेकर राजभवन का घेराव किया जा रहा है। राजभवन का घेराव करने के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन जवाहर चौक से शुरू हुआ। स्मार्ट रोड से कांग्रेसी ट्रकों में सवार होकर राजभवन के लिए निकले। हजारों कांग्रेसियों की भीड़ जुटी है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
#भोपाल में #राजभवन घेराव के लिए #कांग्रेस का #प्रदर्शन जवाहर चौक से शुरू। स्मार्ट रोड से कांग्रेसी #ट्रकों में सवार होकर राजभवन के लिए निकले। हजारों कांग्रेसियों की भीड़। भारी संख्या में #पुलिस तैनात।@jitupatwari @INCMP @INCIndia @OfficeOfKNath @digvijaya_28 @CMMadhyaPradesh… https://t.co/uu3vtQ9GZI pic.twitter.com/OBtwEk27Fg
— Peoples Samachar (@psamachar1) March 13, 2023
एमपी कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में भोपाल के जवाहर चौक से राजभवन की ओर कूच के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस तैयार है। ‘मध्य प्रदेश मांगे कमलनाथ’।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने उद्योगपति गौतम अडाणी के लिए क्रोनी कैपिटलिज्म की नीति अपनाई, जिससे देश में आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। गरीब और मध्यम वर्ग की बचत जोखिम में है। देश में बेहताशा बढ़ती हुई महंगाई, प्रदेश में व्याप्त बेरोजगारी, तनावग्रस्त किसान, अनुसूचित जाति-जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, रेप, गैंगरेप और उसके बाद उनकी निर्मम हत्याओं, ध्वस्त कानून व्यवस्था, लूट, डकैती सहित भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आमजन परेशान हैं। भाजपा और संघ विचारधारा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग और उनकी छवि धूमिल करने पर आमादा है। इसके विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर यह घेराव और विशाल मार्च आयोजित किया जा रहा है। इसमें सभी जिला प्रभारियों, सह-प्रभारियों और सभी जिला/ शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ शामिल होंगे।
#भोपाल : #कांग्रेस के #शक्ति_प्रदर्शन में शामिल होने के लिए विधायक #जीतू_पटवारी, #अरुण_यादव सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता रोशनपुरा चौराहा पहुंच रहे हैं। बढ़ती #महंगाई, #बेरोजगारी सहित कई मुद्दों पर #राजभवन का घेराव किया जाएगा।@jitupatwari @MPArunYadav @INCMP @INCIndia… https://t.co/yiN1ejJhlV pic.twitter.com/IJw4mwr903
— Peoples Samachar (@psamachar1) March 13, 2023
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 500 पुलिस जवान तैनात
कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ते इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से 500 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस ने रंगमहल टॉकीज चौराहा पर बैरिकेड्स लगाए हैं। कांग्रेस नेताओं को रोकने के लिए रोशनपुरा चौराहे पर भी इंतजाम किए गए हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेताओं को पुलिस इससे आगे नहीं बढ़ने देगी।
सुबह 11 से दोपहर 2 तक ये रूट्स रहेंगे डायवर्ट
कांग्रेस आज बड़ा प्रदर्शन कर राजभवन का घेराव करने जा रही है। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कुछ रूट डायवर्ट किए हैं। यह डायवर्जन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, इस दौरान रोशनपुरा चैराहा से भारत माता चैराहा, रंगमहल चैराहे की ओर आने वाले मार्गों एवं अटल पथ (बुलेवर्ड स्ट्रीट) पर अत्यधिक यातायात दबाव होने के चलते यह मार्ग प्रभावित रहेगा। पुलिस ने इन मार्गों पर आवागमन से बचने की सलाह दी है। पुलिस ने असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग भी बताए हैं।
वैकल्पिक मार्ग
- भदभदा चैराहा, भारत माता चैराहा से जवाहर चैक होकर रोशनपुरा की ओर आवागमन करने वाले वाहन चालक नेहरू नगर, मैनिट चैराहा, माता मंदिर, पीएनटी चैराहा, टीटी क्रॉस होकर गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
- जहांगीराबाद, पॉलिटेक्निक चैराहा, वीआईपी रोड की ओर आवागमन करने वाले वाहन चालक भारत माता चैराहा, स्मार्ट रोड होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।