भोपालमध्य प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने मध्य प्रदेश सरकार को दी चेतावनी, कही ये बात

भोपाल। नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में अघोषित आपातकाल लागू कर दिया है। सिंधिया जी के कहने पर कांग्रेस के लोगों को जिला बदर करवा रहे हैं। बदनावर (धार) के पूर्व जनपद सदस्य परसोद सिंह राठौड़ को सिंधिया का पुतला दहन करने के मामले में जिला बदर करवा दिया है। मैं कलेक्टर के आदेश की कड़ी निंदा करता हूं।

गोविंद सिंह ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

गोविंद सिंह ने कहा कि मैं मध्य प्रदेश की सरकार को सलाह और चेतावनी देता हूं कि इस प्रकार का कृत्य बंद करें। अंत तो हिटलर और रावण का भी हूआ है इसलिए अभी से चेत जाएं। प्रदेश सरकार न्यायालय की भी बात नहीं मानती है। मध्य प्रदेश में अब कोई नियम लागू नहीं है, यहां अराजकता का माहौल है। सरकार पूरी तरह से प्रजातंत्र के मूल्यों की हत्या कर रही है। स्पष्ट निर्देश हैं कि निजी बैंक में शासकीय धन जमा नहीं किया गया फिर भी नगरीय निकाय के अधिकारी निजी बैंकों में पैसे जमा करवाते हैं। जिसमें ज्यादा ब्याज मिल सके। इस मामले को विधानसभा में भी उठाया जाएगा।

गोविंद सिंह ने सीएम शिवराज को लिखा पत्र

डॉ. गोविंद सिंह ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। उत्तर प्रदेश के समिट में 32 लाख करोड़ का निवेश आया है और 95 लाख नौजवान बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। ऐसा स्पष्ट तय हुआ है। लेकिन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आज तक नहीं बताया कि प्रदेश में कितना इन्वेसमेंट आया है। इसका मतलब यह है कि यूपी के सीएम पर उद्योगपतियों का विश्वास है, वो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ईमानदार हैं। लेकिन एमपी के मुख्यमंत्री पर इन्वेस्टरों को भरोसा नहीं है।

मध्य प्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button