राष्ट्रीय

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास पर जानलेवा हमला, ब्रजराजनगर में पुलिस अफसर ने कार से उतरते ही मारी गोली; हालत गंभीर

भुवनेश्वर। ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब कुमार दास पर रविवार को जानलेवा हमला हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गांधी चौक के पास एक ASI उन पर फायरिंग कर दी, उन्हें सीने में 4-5 गोलियां लगी हैं। घटना झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर इलाके में रविवार दोपहर करीब 12.30 बजे हुई। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमला उस वक्त हुआ, जब वो ब्रजराजनगर के गांधी चौक में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

ASI ने स्वास्थ्य मंत्री को क्यों मारी गोली

पुलिस अधिकारी ने बताया कि नब दास कार्यक्रम में शामिल होने ब्रजराजनगर गए हुए थे। स्वास्थ्य मंत्री जब अपनी गाड़ी से बाहर निकले तभी एक ASI गोपालदास ने ही नब दास पर हमला कर दिया। हालांकि उन पर फायरिंग क्यों की गई, इसकी वजह अबतक सामने नहीं आई है। इस घटना के बाद बीजेडी कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए, जिसके बाद मौके पर तनाव बढ़ गया।

https://twitter.com/psamachar1/status/1619609788996018176

झरसागुड़ा सीट से तीसरी बार विधायक चुने गए

ओडिशा की झरसागुड़ा सीट से साल 2004 में पहली बार नब किशोर दास ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और वह हार गए। इसके बाद उन्होंने साल 2009 में एक बार फिर कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा और वो जीत गए। साल 2014 में भी वे कांग्रेस की टिकट से जीते। साल 2019 के चुनाव में नब दास लगातार तीसरी बार इसी सीट से विधायक चुने गए। उन्हें क्षेत्र में प्रभावशाली नेता माना जाता है।

सत्र के दौरान पोर्न देखते पकड़े गए थे नब दास

साल 2015 में विधानसभा सत्र के दौरान नब किशोर दास पोर्न देखते पकड़े गए थे। जिसके बाद तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष निरंजन पुजारी द्वारा उन्हें एक हफ्ते के लिए निलंबित कर दिया गया था। वहीं इस मामले में नब किशोर का कहना था कि, उन्होंने अपने जीवन में आज तक कोई भी एडल्ट वीडियो नहीं देखा है। यह इंटरनेट का इस्तेमाल करने के दौरान गलती से हो गया। जैसे ही मुझे पता चला, मैंने इसे बंद कर दिया था।

मंदिर में दान किया था एक करोड़ का सोना

बीजू जनता दल के सीनियर नेता नब दास ने महाराष्ट्र के एक मंदिर में सोने का कलश दान किया था। इस कलश की कीमत एक करोड़ रुपए से अधिक थी। उन्होंने महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर मंदिर को 1.7 किलोग्राम सोने और 5 किलोग्राम चांदी से बने कलश दान किए थे। यह देश के प्रसिद्ध शनि मंदिरों में से एक है।

अन्य राष्ट्रीय खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button