इंदौरमध्य प्रदेश

सिरफिरे आशिक ने गर्लफ्रेंड और उसकी सहेली को चाकू मारे, फिर अस्पताल में छोड़कर भाग गया

आरोपी ने शादीशुदा गर्लफ्रेंड को मुलाकात करने के लिए बुलाया था, विवाद होने पर चाकू मारे

इंदौर। राजबाड़ा चौपाटी के पास एक सिरफिरे आशिक ने अपनी गर्लफ्रेंड और उसकी सहेली पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसके बाद खुद ही आरोपी दोनों लड़कियों को लेकर एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां भर्ती कराने के बाद भाग निकला। गर्लफ्रेंड को आरोपी ने मिलने के लिए बुलाया था।

घटना एमजी रोड थाने की है। टीआई डीवीएस नागर के मुताबिक, फिरदौस नगर निवासी अल्लू शेख नाम के युवक ने सोमवार शाम अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड को मुलाकात करने के लिए बुलाया था। पहले तो लड़की ने आने से मना कर दिया। बाद में वह अपनी एक सहेली के साथ राजबाड़ा चौपाटी पर मुलाकात करने पहुंच गई। यहां अल्लू ने विवाद किया और गर्लफ्रेंड को चाकू मार दिया, जिससे वह जख्मी हो गई। उसे बचाने की कोशिश कर रही सहेली को भी अल्लू ने चाकू मारे। इससे दोनों जख्मी हो गईं। गर्लफ्रेंड के पैर में चाकू से दो चोटें लगी हैं, जबकि सहेली के हाथ में चाकू लगा है।

रेपिस्ट ने सब इंस्पेक्टर को चाकू मारा, 4 इंच तक पेट में घुस गया, 30 टांके आए

नशा किए थीं लड़कियां, केस दर्ज कराने से भी इंकार किया

घटना के बाद मौके पर भदगड़ मच गई। आरोपी खुद दोनों लड़कियों को लेकर एमवाय अस्पताल पहुंचा। वहां दोनों को छोड़कर भाग गया। पुलिस का कहना था कि आरोपी के साथ एक अन्य दोस्त भी मौजूद था। उसकी भी तलाश की जा रही है। अल्लू हाल ही में जेल से छूटा है। उस पर आजाद नगर थाने में भी कई केस दर्ज हैं। पुलिस का कहना था कि लड़कियां भी रात में नशा किए थीं। वह रात में केस दर्ज करने से भी इंकार कर रही थी।

सरकारी स्कूल में चाकूबाजी, 14 साल के लड़के का हाथ बुरी तरह कटा, बेंच पर बैठने को लेकर विवाद

संबंधित खबरें...

Back to top button