
भोपाल। देश आज अपना 74 वां गणतंत्र मना रहा है। गणतंत्र दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश की जेलों में बंद कुछ कैदियों को रिहाई दी है। गुरुवार को मध्य प्रदेश में की जेलों में बंद कुल 217 कैदियों को रिहा किया गया। भोपाल में 16 बंदी रिहा हुए हुए हैं। इनमें 15 कैदी सेंट्रल जेल और एक कैदी खुली जेल से रिहा हुआ है। बता दें कि आजादी के अमृत महोत्सव पर साल में 4 बार बंदियों की रिहाई हो रही है।
#भोपाल : सेंट्रल जेल से रिहा हुए 16 #बंदी। इनमें 15 बंदी सेंट्रल जेल और एक बंदी खुली जेल से हुआ रिहा। प्रदेश भर की जेलों से कुल 217 बंदी हुए रिहा।@MPPoliceDeptt #PeoplesUpdate @DGP_MP #Prisoners pic.twitter.com/ll6HHrv1lN
— Peoples Samachar (@psamachar1) January 26, 2023
15 अगस्त और 26 जनवरी का था प्रावधान
बता दें कि अभी तक सिर्फ स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर कैदियों को छोड़ने का प्रावधान था, लेकिन राज्य सरकार के आदेश के बाद अब कैदियों को वर्ष में 4 बार छोड़े जाने का प्रावधान किया गया हैं। इसके पहले कुछ महीने या कुछ दिन कम होने के कारण कैदी रिहा होने से वंचित हो जाते थे। जिन्हें स्वतंत्रता दिवस या गणतंत्र दिवस का इंतजार करना पड़ता था।
एक साल में चार बार रिहा होंगे कैदी
मप्र शासन के द्वारा अब स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस के अलावा दो अन्य दिन गांधी जयंती व अंबेडकर जयंती के अवसर पर अच्छे व्यवहार और चाल-चलन वाले कैदियों को रिहा करने का आदेश जारी किया है। अब वर्ष में चार बार रिहा होने की तिथि के कारण जेल में बंद कैदियों को लाभ मिलेगा।
अच्छे व्यवहार और चाल-चलन पर दी रिहाई
केंद्रीय जेल विभाग ने अच्छे व्यवहार और चाल-चलन वाले कैदियों की रिहाई का प्रस्ताव भेजा था, जिसे शासन ने स्वीकृत कर रिहाई की है। इसके लिए जेल प्रशासन ने परिवारों को सूचना दी थी, जिसके चलते परिजन भी केंद्रीय जेल पहुंचे थे। कैदी परिवार को साथ देखकर भाव विभोर भी हो गए। वहीं जिनके परिजन जेल नहीं पहुंचे, उनको जेल प्रशासन ने घर पहुंचाने की व्यवस्था कराई।