राष्ट्रीय

चुनाव आयोग का एलान: 3 लोकसभा और 30 विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को होंगे उपचुनाव, देखें लिस्ट

नई दिल्ली। देश की तीन लोकसभा और 30 विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव होंगे। चुनाव आयोग ने आज इसका नोटिस जारी किया। जिन राज्यों में लोकसभा सीटें खाली हैं उनमें दादरा और नागर हवेली और दमन और दीव, मध्य प्रदेश- खंडवा और हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट शामिल है। इसके अतिरिक्त देश के 14 राज्यों की 30 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव चुनाव होने हैं।

2 नवंबर को होगी मतगणना

इन सभी सीटों पर 30 अक्तूबर को चुनाव के बाद दो नवंबर को मतगणना कराई जाएगी। इसको लेकर चुनाव आयोग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव आयोग के इस कार्यक्रम से पहले पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होना है। यहां 30 सितंबर को मतदान होना है। इसे ठीक एक महीने बाद तीन संसदीय व 30 विधानसभा सीटों पर चुनाव कराया जाएगा।

राज्य विधानसभा सीट
आंध्र प्रदेश एक सीट
असम पांच सीट
बिहार दो सीट
हरियाणा एक सीट
हिमाचल प्रदेश तीन सीट
कर्नाटक दो सीट
मध्य प्रदेश तीन सीट
महराष्ट्र एक सीट
मेघालय तीन सीट
मिजोरम एक सीट
नगालैंड एक सीट
राजस्थान दो सीट
तेलंगाना एक सीट
पश्चिम बंगाल चार सीट

 

संबंधित खबरें...

Back to top button