जबलपुरमध्य प्रदेश

Jabalpur News : मक्का नगर के मकान में लगी भीषण आग, मां-बेटी की दम घुटने से मौत; देखें VIDEO

जबलपुर। मक्का नगर गली नंबर 7 में मंगलवार सुबह लगभग 10:00 बजे अचानक से अफरा-तफरी मच गई, जब एक मकान में भीषण आग लग गई। इस मकान में गद्दे बनाने का काम किया जा रहा था। जहां दम घुटने से महिला और उसकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। क्षेत्रवासियों के साथ फायर ब्रिगेड ने आग बुझाकर बाकी लोगों को सकुशल निकाल लिया। वहीं घटना के बाद जिला प्रशासन ने मृतकों को 4 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है।

आग लगने से मचा हड़कंप

जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला हनुमानताल थाना क्षेत्र के मक्का नगर का है। यहां स्थित एक मकान नुमा कारखाना असलम मंसूरी का बताया जा रहा है। जहां पर गद्दे बनाने का काम किया जाता है, तभी घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप से लिया, क्षेत्र में आग लगने से रहवासी क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया।

आनन-फानन में नगर निगम के दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नगर निगम के दमकल के आधा दर्जन से ज्यादा वाहन मौके पर पहुंचे। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। तब तक पूरा सामान जलकर खाक हो चुका था। वहीं दम घुटने के कारण मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई।

मां-बेटी की जिंदा जलने से मौत

इस मामले में हनुमानताल थाना प्रभारी ने बताया कि आग मक्का नगर की गली नंबर 7 में पक्के मकान में लगी थी। उस वक्त मकान में 25 वर्षीय नगीना और उसके 6 वर्षीय बेटी हिना थी। वे आग की लपटों में गिर गई और बुरी तरह से झुलस गई। देखते ही देखते आग ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें दम घुटने के कारण दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। इसके साथ ही करीब आधा दर्जन से ज्यादा फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। सूचना मिलते ही हनुमानताल और आधारताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से भीड़ को अलग किया।

आग की लपटों से घिरा मकान

बताया जाता है कि मृतिका के पति ने रजाई-गद्दे का कारखाना घर की पहली मंजिल पर खोल रखा था। जिससे आग तेजी से फैली और आग की लपटों में पूरा घर गिर गया। थोड़ी ही देर में गद्दे धू-धूकर जलने लगी, आग इतनी तेज़ से फैली की मां-बेटी भाग नहीं पाए। दम घुटने से मां नगीना और उनकी बेटी हिना की मौत। रास्ता संकरा होने से आग पर काबू करने में परेशानी हुई। नगर निगम दमकल के प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह सर्किट बताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जिला प्रशासन ने की 4-4 लाख रुपए देने की घोषणा

इधर, घटना के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं स्थानीय विधायक लखन घनघोरिया घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। पूर्व मंत्री ने कहा कि घटना को लेकर कहीं ना कहीं विद्युत विभाग की लापरवाही है। घटना की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए, वही उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से 4- 4 लाख रुपए परिवार वालों को मुआवजा दिया जा रहा है।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...