
ग्वालियर। कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचीं आदिवासी महिलाओं ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया। इसी बीच एक महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की। तभी वहां मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला से मिट्टी के तेल की बोतल छीन ली इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। जाति प्रमाण-पत्र कैंसिल होने से महिला नाराज थीं।
https://twitter.com/psamachar1/status/1612741092939804672
जाति प्रमाण-पत्र कैंसिल करने पर किया हंगामा
जानकारी के मुताबिक, एक दर्जन से अधिक मोगिया समाज की आदिवासी महिला जाति प्रमाण-पत्र निरस्त किए जाने को लेकर कलेक्टर से मिलने जनसुनवाई में पहुंची थी। जहां महिलाओं ने जाति प्रमाण-पत्र कैंसिल करने पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान वहां मौजूद महिलाओं में से एक महिला ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगाने की कोशिश की।
बता दें कि प्रशासन ने पूर्व में हंगामा करने वाली महिलाओं के SC के जाति प्रमाण पत्र बनाए थे। इसके 2 महीने बाद जाति प्रमाण-पत्र निरस्त कर दिए। इसके विरोध में एक दर्जन से अधिक महिला एक साथ जनसुनवाई में कलेक्टर के पास गई।
ये भी पढ़ें: Shivpuri News : कलेक्टर जनसुनवाई में महिला ने खुद पर डाला पेट्रोल, आत्मदाह का किया प्रयास
शिवपुरी में महिला ने खुद पर डाला था पेट्रोल
कुछ दिनों पहले एक ऐसा ही मामला शिवपुरी में जनसुनाई के दौरान सामने आया था। यहां जनसुनवाई में एक पीड़ित महिला ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। डिप्टी कलेक्टर और अन्य अधिकारियों ने उसे रोक और समझाया। साथ ही कलेक्टर ने पीड़ित के मामले में जांच करने का आश्वासन दिया है। तब कलेक्टर को महिला ने बताया कि घर के जमीन के विवाद में उसकी एवं उसके पति की सुनवाई नहीं की गई। बल्कि, पति को ही जेल भेज दिया गया।