मुंबई। कुछ दिनों पहले ही बिग बॉस 13 के विजेता रहे सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की दुखद खबर सामने आई थी। इसके बाद मनोरंजन जगत से एक और बुरी खबर सामने आई है। एमटीवी लव स्कूल फेम जगनूर अनेजा का कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक जगनूर अनेजा इन दिनों मिस्र में थे। जगनूर निधन से एक दिन पहले पिरामिडों के बीच में पोज देते हुए पोस्ट किया था। जगनूर अनेजा ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,’ एक सपना सच हुआ जब मैंने गीज़ा के महान पिरामिडों का दौरा किया। बकेट लिस्ट की एक विश पूरी हुई।’
सोशल मीडिया पर दे रहे श्रद्धांजलि
जगनूर के निधन से फैंस और सितारों को एक बड़ा झटका लगा है। जानकारी के मुताबिक जगनूर मिस्त्र में छुट्टियां मना रहे थे, जहां उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। वहीं सोशल मीडिया पर सितारे और फैंस जगनूर के फोटोज और वीडियोज शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। फैंस और सेलेब्स जगनूर से जुड़ी अपनी यादें साझा कर रहे हैं।
https://www.instagram.com/reel/CUFAtKtjg04/?utm_source=ig_web_copy_link
लव स्कूल में आए थे नजर
जगनूर करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर के शो एमटीवी लव स्कूल के सीजन वन और टू में नजर आ चुके हैं। पहले सीजन में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड मनीषा के साथ हिस्सा लिया था, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए थे। जिसके बाद जगनूर मोनिका के साथ रिलेशनशिप में आ गए थे। मोनिका के साथ भी उनका रिश्ता लंबा नहीं चला।