इंदौरमध्य प्रदेश

रतलाम में भीषण हादसा : तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे काम कर रहे मजदूरों को रौंद, 4 लोगों की मौत

रतलाम जिले में मंगलवार को एक भीषण हादसा हो गया। महू-नीमच हाईवे पर ग्राम जमुनिया के पास एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे काम कर रहे मजदूरों को रौंद दिया। कार मजदूरों को कुचलते हुए ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि, 11 अन्‍य घायल हो गए हैं।

कार ने काम कर रहे मजदूरों को रौंदा

हादसे की सूचना मिलते ही रतलाम कलेक्‍टर और रतलाम एसपी जिला अस्‍पताल पहुंचे। वहीं बताया जा रहा है कि आवश्‍यकता होने पर घायलों को उपचार के लिए इंदौर भी रेफर किया जा सकता है।

प्रारंभिक तौर पर यह जानकारी भी मिली है कि कार चालक को झपकी आने पर वह अपना संतुलन खो बैठा और कार सड़क किनारे काम कर रहे मजदूरों पर चढ़ गई। कार ने मजदूरों को बुरी तरह कुचल दिया। इसके बाद पीछे से ट्रक से टकरा गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है।

मजदूर यूपी के रहने वाले हैं

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक एवं घायल मजदूर उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ व बुलंद शहर के रहने वाले हैं। इस दुर्घटना में 8 मजदूर व कार में सवार 3 लोग घायल हुए हैं। प्रत्‍यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसा इतना भीषण था कि तेज रफ्तार कार बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गई। पुलिस द्वारा इस हादसे में घायल और मृत लोगों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: आष्टा-शुजालपुर हाईवे पर आग का गोला बनी कार, देखते ही देखते जलकर हुई खाक; देखें VIDEO

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button