राष्ट्रीय

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पहुंची महाराष्ट्र… राहुल गांधी ने पगड़ी पहन गुरुद्वारे में टेका मत्था; गुरु पर्व पर की अरदास

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 61वें दिन (सोमवार) महाराष्ट्र पहुंच गई। मंगलवार को यात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी नांदेड़ जिले के गुरुद्वारा यादगार बाबा जोरावर सिंह फतेज सिंह जी पहुंचे। गुरु पर्व के अवसर पर उन्होंने केसरिया पगड़ी भी पहनी। भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र में 14 दिनों तक अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा करेगी।

14 दिनों तक महाराष्ट्र में रहेगी यात्रा

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र में 14 दिनों तक रहेगी। तेलंगाना के कामारेड्डी से यह यात्रा रात करीब 9 बजे महाराष्ट्र में नांदेड़ जिले के देगलुर से महाराष्ट्र पहुंची। राहुल गांधी 10 नंबर को नांदेड़ जिले में और 18 नवंबर को बुलढाणा के शेगांव में रैलियों को संबोधित करेंगे। 14 दिनों में राहुल गांधी की यह यात्रा महाराष्ट्र की 15 विधानसभा और 6 लोकसभा सीटों को कवर करते हुए 20 नवंबर को मध्यप्रदेश में आएगी।

कोई ताकत रोक नहीं सकती यात्रा

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, “कोई ताकत उनकी यात्रा को रोक नहीं सकती, जो श्रीनगर में संपन्न होगी।” कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज 62वां दिन है।

7 सितंबर से शुरू हुई थी भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बीते 7 सितंबर से तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जो कि अब तक चार राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से गुजर चुकी है और अभी तेलंगाना में है। कांग्रेस की 3750 किमी की यह यात्रा 12 राज्यों से गुजरेगी। यह दक्षिण में कन्याकुमारी से उत्तर में कश्मीर तक 3,750 किमी का सफर पूरा करेगी। इस यात्रा में राहुल गांधी बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने बच्चों संग लगाई रेस… महिलाओं के साथ किया लोकनृत्य; देखें Video

कांग्रेस ने बताए यात्रा के सिद्धांत

  • धर्मनिरपेक्ष भावना के लिए देश के लोगों को जोड़ना।
  • करोड़ों भारतीयों की आवाज को बुलंद करना।
  • देश मौजूदा वक्त में जिन समस्याओं से जूझ रहा है, इसके बारे में जनता से बात करना।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button