भोपालमध्य प्रदेश

राजा भोज एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, मुंबई जाने वाले यात्रियों को करना पड़ा इंतजार

भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह एयर इंडिया की फ्लाइट में अचानक खराबी आ गई। टेक ऑफ होने से पहले ही उड़ान के इंजन में खराबी आने के कारण यात्रियों को रोक दिया गया। सुधार के बाद करीब ढाई घंटे की देरी से मुंबई के लिए उड़ान भरी। देरी के चलते यात्रियों को परेशान होना पड़ा।

ऑफ से पहले ही रोकी फ्लाइट

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राजा भोज एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर एआई 634 में तकनीकी खराबी आ गई। बताया जा रहा कि ये फ्लाइट मुंबई से सुबह 8:00 बजे भोपाल पहुंच गई थी। कुछ समय बाद यही फ्लाइट वापस मुंबई रवाना होनी थी। लेकिन टेक ऑफ होने से पहले ही विमान के इंजन से आवाज आने लगी। सुरक्षा की दृष्टि से चालक दल ने विमान को एप्रेन पर ही रोक दिया।

यात्रियों को करना पड़ा इंतजार

एयर इंडिया के इंजीनियरों ने फ्लाइट की खराबी ठीक होने तक यात्रियों को सिक्योरिटी होल्ड एरिया में ही रुकने को कहा। यात्रियों को यहां बैठकर खराबी ठीक होने का इंतजार करना पड़ा। जिस समय उड़ान में खराबी आई थी, उस समय तक यात्री विमान में सवार नहीं हुए थे। तकनीकी खामी को दुरुस्‍त करने के बाद विमान को रवाना किया गया। इस फ्लाइट से 115 यात्री भोपाल से मुंबई रवाना हुए।

फिटनेस मिलने के बाद रवाना हुई फ्लाइट

फ्लाइट में खराबी के कारण यात्रियों को ढाई घंटे तक इंतजार करना पड़ा। फ्लाइट भोपाल से सुबह 8:10 बजे मुंबई के लिए रवाना होती है। फ्लाइट सुबह 10:40 बजे मुंबई के लिए टेक ऑफ हुई। कुछ यात्रियों ने इस पर नाराजगी भी जाहिर की। पूरी तरह जांच और फिटनेस मिलने के बाद ही फ्लाइट को रवाना होने दिया गया। उल्लेखनीय है कि डेढ़ माह पहले भी एयर इंडिया की मुंबई फ्लाइट में खराबी आई थी।

ये भी पढ़ें: जनता को समर्पित ‘श्री महाकाल लोक’ : PM मोदी बोले- भारत की आत्मा का केंद्र रहा है उज्जैन; महाकाल ने बुलाया तो ये बेटा चला आया

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button