
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में नायब तहसीलदार की पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी 3 साल पहले हुई थी। 10 महीने का बच्चा है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया है।
खुदकुशी का कारण ?
जानकारी के मुताबिक, साउथ सिविल लाइन में देवरे कॉलोनी स्थित घर में नायब तहसीलदार विक्रम ठाकुर की पत्नी प्रज्ञा ठाकुर (25 वर्षीय) ने फांसी लगा ली। बता दें कि प्रज्ञा ठाकुर ने उस समय फांसी लगाई जब घर में कोई नहीं था। जैसे ही परिजनों और आसपास के लोगों को घटना का पता चला, सब हैरान रह गए। अभी तक खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें- छिंदवाड़ा : घर में आग लगने से एक मासूम की मौत, परिवार के 4 लोग झुलसे; सांसद नकुलनाथ ने जताया दुख