भोपालमध्य प्रदेश

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का राहुल गांधी पर तंज, बोले- कांग्रेस जोड़ो अभियान शुरू करना चाहिए

भोपाल। मप्र के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर पलटवार कर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि राहुल खुद ही एक समस्या है। उनको भारत जोड़ो यात्रा की जगह कांग्रेस जोड़ो अभियान शुरू करना चाहिए।

गृह मंत्री बोले- हर दिन छोड़ रहे कांग्रेस…

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को मीडिया से चर्चा में कहा कि राहुल गांधी अपने आप में ही एक समस्या है, तपस्या नहीं है। राहुल जी को भारत जोड़ो यात्रा की जगह कांग्रेस जोड़ो अभियान शुरू करना चाहिए। हर दिन कांग्रेस का कोई नेता पार्टी या पद छोड़ रहा है, कल ही वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने पद छोड़ दिया। इससे पहले गुलाब नबी आजाद पार्टी के दायित्वों से आजाद हो चुके। ऐसे में वह कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकाले तो शायद पार्टी का भला हो जाए।

गृह मंत्री मिश्रा ने कहा कि भारत जोड़ो का समझ में यह नहीं आता कि वह भारत जोड़ो यात्रा का प्रपंच कर ही क्यों रहे है, भारत टूटा ही कहा है। उन्होंने कहां कि राहुल गांधी सबसे पहले देश को यह बताए कि वह देश तोड़ने की बात करने वाले लोगों से उनकी क्यों सहानुभूति है। भारत तेरे टुकड़े-टुकड़े होंगे इंशा अल्लाह… इंशा अल्लाह के नारे लगाने वाले कन्हैया लाल से मिलने यह युवराज ही सबसे मिलने पहुंचते हैं।

मध्य प्रदेश को मिली कई सौगातें : गृह मंत्री

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कल उनका कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण रहा। इंटरनेशनल कार्गो हब, नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी लैब सहित मध्य प्रदेश को कई सौगातें मिली है। साथ ही 4 राज्यों के सीएम के साथ भी कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

SDERF और NDRF की टीमें रेस्क्यू में जुटी

भारी बारिश के चलते प्रदेश में बने बाढ़ के हालातों को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में 16 सड़क मार्ग बंद और प्रभावित हैं। मेरी लोगों से अपील है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में यात्रा न करें। गुना, श्योपुर जिले में कुछ गांव में पानी भरा हुआ है। प्रदेश में अतिवृष्टि से गुना, श्योपुर, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, उज्जैन और भोपाल के कई इलाके बाढ़ प्रभावित हैं।

ये भी पढ़ें: CM शिवराज ने जाने बारिश प्रभावित जिलों के हालात, दिए राहत कार्यों में तेजी के निर्देश; कैबिनेट बैठक स्थगित

बाढ़ प्रभावित इलाकों में SDERF और NDRF की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। विदिशा की 4 तहसील भारी बारिश से प्रभावित हुई है , 100 गांव प्रभावित हैं। सीहोर के कुछ गांव भी प्रभावित हुई हैं, ब्यावरा, भोपाल में भी रेस्क्यू ऑपरेशन चला है। 5 रेडी टू मूव टीम रिजर्व रखी हैं। 3 हेलीकॉप्टर रेस्क्यू के लिए रखे हैं। वहीं 385 फीडर भोपाल में कल खराब हुए थे। इनमें से अभी भी 30 फीडर बंद हैं जो जल्द ठीक होंगे।

ये भी पढ़ें: CM शिवराज ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे, मंत्रियों से मैदान में उतरने को कहा; VIDEO में देखें तबाही का मंजर

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button