जबलपुरमध्य प्रदेश

सतना में दर्दनाक हादसा : एक ही परिवार की 3 महिलाओं की मौत, 7 घायल; दर्शन करने जा रहे थे मंदिर

मप्र के सतना जिले में मंगलवार को कार और बोलेरो में भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में 3 महिलाओं की मौत हो गई। जबकि, 7 घायल हो गए। घायलों में एक महिला, 2 पुरुष तथा 4 बच्चे शामिल हैं, जिन्हें रामनगर के शासकीय अस्पताल मे दाखिल कराया गया है। बताया जाता है कि नई कार खरीदने के बाद सभी लोग चुरहट स्थित शिव मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे।

सभी लोग जा रहे थे मंदिर

जानकारी के अनुसार, ये घटना रामनगर थाना क्षेत्र के बूढा बाउर गांव के पास खैरहनी मोड़ की है। देवलोंद से शहडोल जा रहा एक कार मर्यादपुर पुलिस चौकी बूढा बाउर गांव के निकट विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे कार से टकरा गई। इस हादसे में एक ही परिवार की 3 महिलाओं की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रामनगर पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जाता है कि नई कार खरीदने के बाद सभी लोग चुरहट स्थित शिव मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे।

हादसे में इनकी हुई मौत

मृतकों में शहडोल जिले देवलोंद थाना अंतर्गत बिजुरिहा चचाई निवासी साक्षी यादव पति महेंद्र यादव (27), कौशल्या यादव पति अजय यादव (28) और मुन्नीबाई यादव पति रामऔतार यादव (55) शामिल हैं। जबकि, अजय यादव पिता अभय यादव (28), बिट्टी यादव पिता कामता यादव (50), महेंद्र यादव पिता रामावतार यादव (28) ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें रीवा उपचार के लिए भेजा गया है। वहीं कार में सवार 4 बच्चे दिव्यानी यादव पिता महेंद्र यादव (2), आदित्य यादव पिता अजय यादव (6), अंकुश यादव पिता शिवानी यादव (12) और दिव्यांशी यादव पिता महेंद्र यादव (5 ) को मामूली चोटें आई हैं, जिनका उपचार देवलोंद के ही सामुदायिक अस्पताल में जारी है।

ये भी पढ़ें: टीकमगढ़ : सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत, तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई

धर्म से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button