राष्ट्रीय

मशहूर पंजाबी सिंगर Daler Mehndi गिरफ्तार, मानव तस्करी मामले में 2 साल की सजा

मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पंजाब पुलिस ने दलेर मेहंदी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें कबूतरबाजी के मामले में दो साल की सजा सुनाई गई है। बता दें कि सिंगर पर आरोप है कि उन्होंने गैर कानूनी तरीके से लोगों को विदेश भेजा। दलेर को अब सजा काटने के लिए पटियाला सेंट्रल जेल भेजा जाएगा।

19 साल पुराना है मामला

दलेर मेहंदी पर 2003 में कबूतरबाजी का केस दर्ज हुआ था। इस मामले में दलेर मेहंदी और उनके भाई के खिलाफ कुल 31 केस दर्ज किए गए थे। दिलेर ने ट्रायल कोर्ट की सजा के फैसले को पटियाला सेशन कोर्ट में चुनौती दी थी, जहां इसकी सुनवाई के दौरान गुरुवार को एडिशनल सेशन जज एचएस ग्रेवाल ने दिलेर की याचिका को खारिज कर दिया और इसके बाद वहीं से दिलेर को गिरफ्तार कर लिया गया।

क्या था मामला ?

दलेर मेहंदी अपने शोज के लिए विदेश जाते रहते थे। साल 2003 में दर्ज मामले के मुताबिक मेहंदी ब्रदर्स ने 1998 और 1999 में दो मंडलियां ली थीं। इस दौरान 10 लोगों को ग्रुप मेंबर के रूप में अमेरिका ले जाया गया और वहीं अवैध रूप से छोड़ दिया गया। इसके लिए उन्होंने उन लोगों से मोटी रकम वसूली थी।

राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...