भोपालमध्य प्रदेश

MP Panchayat Chunav Aarakshan : भोपाल जिला पंचायत में 03 और बैरसिया में 05 सीटें ओबीसी को मिली, देखें लिस्ट

भोपाल। जिला पंचायत भोपाल में पंचायत चुनावों के लिए बुधवार को विभिन्‍न पदों के लिए आरक्षण किया गया। जिला पंचायत कार्यालय में आला अधिकारियों की बैठक में जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत अध्यक्ष और जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए आरक्षण तय किया।

ये भी पढ़ें: MP निकाय चुनाव प्रत्‍यक्ष और अप्रत्यक्ष पर असमंजस बरकरार, गृह मंत्री नरोत्‍तम मिश्रा ने कही ये बात

कलेक्टर की मौजूदगी में हुई आरक्षण प्रक्रिया

बता दें कि भोपाल जिले की फंदा-बैरसिया जनपद अध्यक्ष-सदस्य और जिला पंचायत वार्ड के लिए आरक्षण किया गया। फंदा और बैरसिया में सरपंच-पंच के लिए आरक्षण प्रक्रिया की गई। जिला पंचायत में कलेक्टर अविनाश लवानिया की मौजूदगी में आरक्षण की कार्रवाई हुई।

जिला पंचायत के इन वार्डों का आरक्षण

  • वार्ड-1 ओबीसी
  • वार्ड-2 ओबीसी (महिला)
  • वार्ड-3 अनारक्षित
  • वार्ड-4 अनारक्षित
  • वार्ड-5 ओबीसी (महिला)
  • वार्ड-6 सामान्य (महिला)
  • वार्ड-7 एससी
  • वार्ड-8 अनारक्षित
  • वार्ड-9 एससी (महिला)
  • वार्ड-10 महिला 

बैरसिया में 13 वार्ड में महिलाएं चुनाव लड़ेंगी

बैरसिया जनपद के 25 वार्डों की भी तस्वीर साफ हो गई है। यहां पर 13 वार्ड पर महिलाएं चुनाव लड़ सकेंगी। ओबीसी, एससी-एसटी कैटेगरी तय करने के बाद मटकी में से गोटी निकालकर आरक्षण की प्रक्रिया की गई।

बैरसिया के वार्डों का आरक्षण

  • वार्ड-1 अनारक्षित (महिला)
  • वार्ड-2 एससी
  • वार्ड-3 ओबीसी
  • वार्ड-4 अनारक्षित
  • वार्ड-5 अनारक्षित (महिला)
  • वार्ड-6 एससी
  • वार्ड-7 अनारक्षित
  • वार्ड-8 एसटी (महिला)
  • वार्ड-9 अनारक्षित (महिला)
  • वार्ड-10 अनारक्षित
  • वार्ड-11 एससी (महिला)
  • वार्ड-12 ओबीसी (महिला)
  • वार्ड-13 एससी
  • वार्ड-14 अनारक्षित (महिला)
  • वार्ड-15 अनारक्षित
  • वार्ड-16 ओबीसी (महिला)
  • वार्ड-17 एससी (महिला)
  • वार्ड-18 एससी (महिला)
  • वार्ड-19 अनारक्षित
  • वार्ड-20 अनारक्षित (महिला)
  • वार्ड-21 ओबीसी
  • वार्ड-22 अनारक्षित महिला
  • वार्ड-23 अनारक्षित
  • वार्ड-24 ओबीसी (महिला)
  • वार्ड-25 अनारक्षित

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...