भोपालमध्य प्रदेश

Mausam Update : MP में भीषण गर्मी का कहर, खजुराहो सबसे गर्म; जानें प्रमुख शहरों का तापमान

मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का कहर लगातार जारी है। चिलचिलाती धूप से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म खजुराहो रहा, वहीं दमोह की रात सबसे ज्यादा गर्म थी। मौसम विभाग के अनुसार, दो दिन बाद फिर पारा बढ़ने की संभावना जताई गई है।

खजुराहो में सबसे ज्यादा गर्मी

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया गया है। वहीं सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दमोह में दर्ज किया गया।

फिर चढ़ेगा पारा

मौसम विभाग के अनुसार, दो दिन बाद अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी को देखने को मिलेगी। पड़ोसी राज्यों से आ रही हवाएं फिर असर दिखाएंगी। माना जा रहा है कि मई के अंतिम सप्ताह में गरज-चमक के साथ कुछ जिलों में बारिश हो सकती है।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
भोपाल 42.7 25.6
इंदौर 40.9 24.6
जबलपुर 42.1 28.4
ग्वालियर 43.6 28.1

यहां अधिकतम तापमान रहा

शहर तापमान (डिग्री सेल्सियस)
खजुराहो 44.8
खरगोन 44.2
सीधी 44.2
खंडवा 44.1
नौगांव 44
दतिया 43.7
दमोह 43.6
सिवनी 43.6
रीवा 43.4
सतना 43.2
सागर 43
रायसेन 43
टीकमगढ़ 43

यहां न्यूनतम तापमान रहा

शहर तापमान (डिग्री सेल्सियस)
दमोह 32
टीकमगढ़ 29.5
सीधी 28.4
दतिया 28.2
सागर 27.2
सतना 27
खंडवा 27
खरगोन 27
नौगांव 27

मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button