
सागर में एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फायरिंग की आवाज सुन परिवार के सदस्य कमरे में पहुंच तो युवक लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला, उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
ये भी पढ़ें: Air India की भोपाल-पुणे फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, डेढ़ घंटे देरी से भरी उड़ान
नशे में खुद को मारी ली गोली
जानकारी के मुताबिक, सागर में गौरझामर थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया निवासी रूपसिंह पुत्र खुमान पटेल (40) ने देर रात करीब 1 बजे देशी कट्टे से खुद की कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना में रूपसिंह की मौके पर मौत हो गई। घटनाक्रम के दौरान मृतक नशे की हालत में था। पुलिस ने मौके से देशी कट्टा बरामद किया, लेकिन कोई सुसाइड नहीं मिला। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है।
मृतक अपनी ससुराल से लौटा था घर
पुलिस ने बताया कि मृतक ने नशे की हालत में खुद को गोली मारी है। मृतक अपनी ससुराल केसली गया था। वहां भी उसने हंगामा किया था। घर लौटने के बाद गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में परिवार वालों के बयान लिए जाएंगे। जिसके बाद ही आत्महत्या का कारण पता चल सकेगा।