
मध्यप्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं कई हिस्सों में हल्की बारिश भी हुई है। मौसम विभाग ने आज भी कुछ हिस्से में बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की है। माना जा रहा है कि दो दिन बाद एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी होगी।
तापमान में आई गिरावट
प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि 8 डिग्री तक पारा लुढ़का है। उज्जैन में 7.5, इंदौर में 7.1, भोपाल में 7, धार-राजगढ़ में 6.3, शाजापुर में 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दिन के तापमान में हुई है। वहीं उज्जैन में रात का पारा 8, शाजापुर में 7.7, भोपाल में 6.2, राजगढ़ में 6.2 डिग्री तक गिरा है।
क्यों हो रहा मौसम में बदलाव ?
प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाले चार सिस्टम फिलहाल एक्टिव हैं। पूर्व-उत्तर हिस्से में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। विदर्भ और तेलंगाना तक एक ट्रफ रेखा गुजर रही है। इन्हीं वजहों से मौसम में बदलाव हुआ है। इसके साथ ही राज्य के कई स्थानों पर बादल छाए रहेंगे। वहीं 24 अप्रैल से एक और सिस्टम बनेगा।
इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि अगले 24 घंटों में रीवा, शहडोल संभागों के जिलों में और बालाघाट, बैतूल जिले में कहीं-कहीं बारिश या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसके साथ ही तेज हवा चलने की भी संभावना है। बता दें कि मौसम विभाग ने यहां के लिए चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट दिया है।
प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान
शहर | अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) | न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
भोपाल | 35.5 | 21.8 |
इंदौर | 33.1 | 22.4 |
ग्वालियर | 38.8 | 23 |
जबलपुर | 41 | 27.8 |
यहां अधिकतम तापमान रहा
शहर | तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
सतना | 42.9 |
सीधी | 42.8 |
उमरिया | 42.5 |
दमोह | 42.5 |
रीवा | 42 |
खजुराहो | 41.6 |
नर्मदापुरम | 41.6 |
नौगांव | 41 |
जबलपुर | 41 |
मंडला | 41 |
सागर | 40.7 |
खरगोन | 40.6 |
छिंदवाड़ा | 40.4 |
सिवनी | 40.2 |
यहां न्यूनतम तापमान रहा
शहर | तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
सीधी | 28.6 |
जबलपुर | 27.8 |
उमरिया | 27.6 |
सतना | 27.4 |
नर्मदापुरम | 27.2 |
मंडला | 25.7 |
सागर | 25.6 |
छिंदवाड़ा | 25.6 |
दमोह | 25.5 |
ये भी पढ़ें- देवास जिला अस्पताल से तीन दिन की बच्ची चोरी, गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा