
भोपाल। वन विहार नेशनल पार्क की सैर करने वाले टूरिस्टों के लिए अच्छी खबर है। मौसम को देखते हुए वन विहार प्रबंधन ने इसकी टाइमिंग बढ़ा दी है। शनिवार से अब वन विहार में आने वाले पर्यटक एक घंटे अधिक देर तक सैर कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: MP में 15 के बजाय 13 जून से शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, जानें कब से तक रहेगी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां
वन विहार शाम 7 बजे तक खुला रहेगा
नए शेड्यूल के मुताबिक, नेशनल पार्क सुबह 6 बजे से खुल जाएगा और शाम 7 बजे तक खुला रहेगा। बंद होने के 30 मिनट पहले यानी शाम 6.30 बजे तक पर्यटकों की एंट्री बंद की जाएगी। 31 जुलाई, 2022 तक यही शेड्यूल रहेगा। बता दें कि नेशनल पार्क की साल में 4 बार टाइमिंग बदलती है। इससे पहले 16 अप्रैल से टाइमिंग में बदलाव किया जाएगा। वन विहार के अफसरों ने बताया, गर्मी के चलते देरी से सूर्यास्त होता है। इसलिए शाम 7 बजे तक वन विहार खुला रहेगा। लेकिन, पर्यटकों को एंट्री 6.30 बजे तक ही मिलेगी। पार्क के दोनों गेट से पर्यटक आ-जा सकेंगे।
साल में ऐसे बदलती है टाइमिंग
- 16 अप्रैल से वन विहार के खुलने और बंद करने में 30-30 मिनट की बढ़ोतरी होगी। 31 जुलाई तक ये सुबह 6 से शाम 7 बजे तक खुला रहेगा।
- 1 अगस्त से फिर टाइमिंग बदल जाएगी। पार्क सुबह 6.30 बजे खुलेगा और शाम 6.30 बजे बंद होगा। 31 अक्टूबर तक ये समय रहेगा।
- 1 नवंबर से सुबह 6.30 बजे से खुलेगा। शाम को 6 बजे बंद हो जाएगा। ये शेड्यूल 15 फरवरी तक जारी रहेगा।
- 16 फरवरी से सुबह 6.30 से शाम 6.30 बजे तक खुला रहेगा। ये टाइमिंग 15 अप्रैल तक है।