बॉलीवुडमनोरंजन

Birthday Special : प्राइवेट जेट… आलीशान बंगले और लग्जरी कारें… ऐसी है अजय देवगन की लाइफस्टाइल

बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन आज अपना 53वां बर्थडे मना रहे हैं। 2 अप्रैल 1969 को पंजाब में जन्में एक्टर ने 22 साल की उम्र में फिल्म फूल और कांटे से बॉलीवुड डेब्यू किया था। कॉमेडी हो, एक्शन हो या फिर रोमांस अजय देवगन हर एक चीज को फिल्मी पर्दे पर बखूबी निभाते हैं। उन्हें 2 बार सर्वश्रेष्ठ एक्टर के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। इसके अलावा अजय अपने लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं।

अजय देवगन का प्राइवेट जेट

84 करोड़ रुपए का प्राइवेट जेट

अजय देवगन उन भारतीय अभिनेताओं में से एक हैं, जिनके पास अपना प्राइवेट जेट है। उन्होंने साल 2010 में 6 सीटर का प्राइवेट जेट खरीदा था, जिसकी कीमत 84 करोड़ रुपए है। इस प्राइवेट जेट का नाम हॉकर 800 है। वह इसका इस्तेमाल शूटिंग, प्रमोशन और पर्सनल ट्रिप्स के लिए करते हैं।

अजय और काजोल का आलीशान घर

लंदन में भी है अजय देवगन का आलीशान घर

अजय देवगन मुंबई के पॉश इलाके जुहू में स्थित अपने बंगले शिवशक्ति में रहते हैं। ये बंगला अंदर और बाहर दोनों जगह से बेहद खूबसूरत नजर आता है। इसकी कीमत करीब 30 करोड़ रुपए है। इसमें जिम, स्वीमिंग पूल, मिनी थिएटर, लाइब्रेरी और स्पोर्ट्स रूम भी है। यहां अजय अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं।

इसके अलावा अजय के पास 54 करोड़ का एक आलीशान घर लंदन के पार्क लेन में भी है। इसके साथ ही उनके पास मुंबई में एक और प्लैट भी है, जिसकी रजिस्ट्री उन्होंने हाल में ही करवाई है।

घर का नाम शिवशक्ति क्यों रखा?

अजय भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त है इसलिए उन्होंने अपने बंगले का नाम शिवशक्ति रखा है। इस बंगले में चार बेडरूम है। सभी बेडरूम को सबकी पसंद के हिसाब से डिजाइन किया गया है।

एक फिल्म के लिए कितनी फीस लेते हैं एक्टर?

अजय देवगन फिल्मों के साथ कई ब्रांडों के विज्ञापन से भी कमाई करते हैं। अजय की प्रति ब्रांड फीस 2 करोड़ है। वहीं एक फिल्म के लिए एक्टर 30 -50 करोड़ तक चार्ज करते हैं। गंगूबाई काठियावाड़ी में कैमियो रोल के लिए अजय ने 11 करोड़ रुपए और आरआरआर में कैमियो रोल के लिए अजय ने 25 करोड़ रुपए फीस ली।

अजय देवगन का कार कलेक्शन

अजय देवगन के कार कलेक्शन की बात करें तो- लग्जरी कारों में उनके पास टोयोटा सलीका, बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर, फरारी और मैसेराटी क्वाट्रोपोर्टे शामिल है। मैसेराटी क्वाट्रोपोर्टे खरीदने वाले अजय पहले भारतीय हैं। इस कार कीमत मौजूदा समय में पौने दो करोड़ रुपए है।

ये भी पढ़ें- Somy Ali ने Salman Khan को दी बेनकाब करने की धमकी? बोलीं- ऐश्वर्या को जिस तरह तुमने प्रताड़ित…

संबंधित खबरें...

Back to top button