भोपालमध्य प्रदेश

MP Mausam Update : प्रदेश के कई जिलों का तापमान 43 डिग्री पहुंचा, 5 दिनों के लिए लू का अलर्ट

मध्यप्रदेश के पड़ोसी राज्यों गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान में काफी गर्मी पड़ रही है। यहां से आ रही गर्म हवाओं का असर पूरे प्रदेशभर में दिखाई दे रहा है। हालांकि वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है, लेकिन अप्रैल में ही मई जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। वहीं कई जिले तो लू की चपेट में आ गए हैं।

सबसे अधिक तापमान 43 डिग्री दर्ज

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। वहीं प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दमोह, खंडवा, खरगौन, खजुराहो और नौगांव में दर्ज किया गया।

इन जिलों में लू का प्रभाव रहा

पिछले 24 घंटे में नौगांव, टीकमगढ़, दमोह और ग्वालियर तीव्र लू का प्रभाव देखने को मिला। वहीं रीवा, सीधी, सतना, सागर, उमरिया, छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, सिवनी, खजुराहो, भोपाल, राजगढ़, खरगौन, गुना, दतिया में लू का प्रभाव रहा।

5 दिनों तक लू का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, रीवा और सागर संभागों के साथ उमरिया, छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, भोपाल, राजगढ़, ग्वालियर, गुना, दतिया, मुरैना, श्योपुरकलां आदि जिलों में अगले 5 दिनों तक लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यहां अधिकतम तापमान रहा

शहर तापमान (डिग्री सेल्सियस)
दमोह 42.8
नौगांव 42.6
खंडवा 42.5
खजुराहो 42.5
राजगढ़ 42
सतना 42
टीकमगढ़ 42
ग्वालियर 41.8
दतिया 41.7
सागर 41.3
उमरिया 41.3
होशंगाबाद 41.2
रीवा 41.2
गुना 41
सीधी 41
धार 40.7
शाजापुर 40.7
जबलपुर 40.7
मंडला 40.6
सिवनी 40.6
भोपाल 40.4
रायसेन 40.2
छिंदवाड़ा 40.2
उज्जैन 40
नरसिंहपुर 40

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
भोपाल 40.4 20.6
इंदौर 38.9 20.6
ग्वालियर 41.8 22.9
जबलपुर 40.7 23

शाजापुर की रात सबसे गर्म

शहर तापमान (डिग्री सेल्सियस)
शाजापुर 24.5
दमोह 23
ग्वालियर 22.9
सागर 22.6
सतना 22.3
सीधी 22.8
राजगढ़ 22.2
खंडवा 22
होशंगाबाद 21.5
दतिया 21.2

ये भी पढ़ें- शराब के शौकीनों के लिए खुशखबरी : MP में शराब हुई सस्ती, MRP से 20% तक घटे दाम

संबंधित खबरें...

Back to top button