
ग्वालियर में 3 दिन के दौरे पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आए हैं। गुरुवार को शहर में विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया। इस बीच केंद्रीय मंत्री सिंधिया का नया रूप जनता को देखने को मिला है। केंद्रीय मंत्री ने कुम्हार के साथ बैठकर चाक चलाया और मिट्टी के बर्तन बनाए।
ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री सिंधिया का अनोखा अंदाज देखने को मिला है। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कुम्हार के साथ बैठकर चाक पर मिट्टी के बर्तन को आकार दिया। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। #GwaliorNews #ViralVideo @JM_Scindia pic.twitter.com/89JVq70Ru1
— Peoples Samachar (@psamachar1) March 10, 2022
ये भी पढ़ें: 32वीं राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट चैम्पियनशिप का शुभारंभ; CM शिवराज बोले- खेलों का जीवन में है अधिक महत्व
केंद्रीय मंत्री का अनोखा अंदाज लोगों को दिखा
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शहर में विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया। वहीं एक सामुदायिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में सिंधिया की नजर एक कुम्हार पर पड़ी तो चाक चलाकर दीपक और मिट्टी के बर्तन बना रहा था। वे सीधे उसके पास पहुंचे और वहां बैठ गए। सिंधिया ने न सिर्फ चाक थामा बल्कि बड़ी कुशलता से उन्होंने मिट्टी के बर्तन भी दिखाए। जिसे देख लोग भी हैरान रह गए।
कुम्हार जगह बैठकर मिट्टी को आकार दिया
सिंधिया के साथ ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता भी मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कुम्हार को एकतरफ कर खुद उसकी जगह पर बैठ गए और चाक चलाने लगे। हालांकि कुम्हार उन्हें जानकारी देता रहा। सिंधिया के इस अंदाज को देखकर लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। घूमते हुए चाक पर उन्होंने दोनों हाथों से दीपक और मिट्टी के बर्तन का आकार दिया।