
रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग ने भारी तबाही मचा रखी है। लोग जान बचाने के लिए सुरक्षित जगह की तलाश कर रहे हैं, तो कई शहर छोड़कर भाग रहे हैं। ऐसे में यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की निकासी के लिए ऑपरेशन गंगा शुरू किया गया है। वहीं अब तिरंगे के साये में वह अपने वतन महफूज लौट रहे हैं। यूक्रेन में तिरंगा भारतीयों का सुरक्षा कवच बना है।
तिरंगा बचा रहा जान
भारत से हजारों किलोमीटर दूर युद्धग्रस्त देश में भी तिरंगे को सम्मान मिल रहा है। ऐसे कई वीडियो सामने आ रहें हैं, जिसमें तिरंगा लगी गाड़ी देख यूक्रेनी व रूसी सैनिक गोलीबारी रोक दे रहे हैं। इतना ही नहीं भारतीय छात्रों को रास्ता भी दिखाया जा रहा है। भारत लौटे छात्रों का भी कहना है कि, तिरंगे की वजह से वे सुरक्षित वापस लौट सके हैं।
#Indian flag 🇮🇳 is like a NOC!
This is the new Bharat! Strong, Determined & Truly a #GlobalLeader PM @narendramodi Ji!.@KapilMishra_IND@Shehzad_Ind @Sagar4BJP@ShefVaidya @KVishReddy
#RussiaInvadedUkraine pic.twitter.com/mel8OpAzqx— Ravi Kumar Yadav 🇮🇳 (Modi ji Ka Parivar) (@Raviyadav_bjp) February 27, 2022
तिरंगे के साये में वापस लौट रहे वतन
भारतीय दूतावास की ओर से कहा गया है कि, भारतीय छात्र जब भी बाहर निकलें, वे तिरंगा लगाकर रखें। दूसरे देशों की सीमाओं पर पहुंच रहे छात्रों की बसों और अन्य वाहनों में तिरंगा झंडा लगाया गया है। साथ ही भारत सरकार के आदेश की प्रति भी चस्पा की गई है।
आर यू इंडियन, गो सेफली, सेफ फ्लाइट…
यूक्रेन से लौटे छात्रों ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि, तिरंगे को देखकर रूसी सेना के जवान सम्मान कर रहे हैं और छात्रों को हिफाजत के साथ उनकी मंजिल की ओर रवाना कर रहे हैं। इसके अलावा रास्ते में यूक्रेन के सैनिक भी मिले, जिन्हें अंग्रेजी आती थी वे छात्रों से संवाद कर जांच भी कर रहे थे। रोमानिया बॉर्डर पर भारतीयों के लिये यूक्रेनी सैनिक एक ही वाक्य कह रहे थे- आर यू इंडियन, गो सेफली, सेफ फ्लाइट…।
पोलैंड ने बिना वीजा दी एंट्री
यूक्रेन से भारतीय छात्रों को बाहर निकालने के लिए पोलैंड ने भी भारत की मदद की है। पोलैंड बिना वीजा ही भारतीय छात्रों को अपनी सीमा में प्रवेश देने के लिए राजी हो गया है। इससे भारतीय छात्रों को बड़ी राहत मिली है।
ये भी पढ़ें- Russia-Ukraine War : यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लाने का मिशन तेज, मोदी सरकार भेजेगी 4 मंत्री