
देश के कुछ राज्यों में फरवरी महीने के शुरुआती दिनों में भी ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में मौसम फिर बिगड़ सकता है। कुछ हिस्सों में बारिश होगी तो कहीं ठंड बढ़ेगी।
कहां होगी बारिश?
- मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली में 3-4 फरवरी को बारिश होने का अनुमान जताया है। राजधानी में अगले दो दिनों तक बारिश हो सकती है।
- 2 फरवरी को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में छिटपुट हल्की बारिश होने की संभावना है।
- 3 और 4 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में हल्की/मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं बारिश की तीव्रता 3 फरवरी को अधिक रहेगी।
उत्तर प्रदेश में काफी सर्द रहेंगे दिन!
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में दिन काफी सर्द रहेंगे। अगले 48 घंटों में पंजाब, हरियाणा में शीतलहर जैसी स्थिति रहेगी और उसके बाद ठंड में कमी आने की संभावना है।
आज कहां कितना रह सकता है तापमान?
यहां ओलावृष्टि की आशंका
- पश्चिम हिमालयी क्षेत्र में बुधवार से शुक्रवार के बीच बारिश व बर्फबारी की संभावना है।
- हिमाचल प्रदेश में 2 और 3 फरवरी को ओलावृष्टि की आशंका है।
- उत्तराखंड में 3 और 4 फरवरी को ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
- हिमाचल प्रदेश में तीन फरवरी को भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
कश्मीर में पड़ सकती है बर्फ
जम्मू और शिमला समेत कई इलाकों में आज बुधवार यानी 2 फरवरी को हल्की बारिश होने की संभावना है। कश्मीर में कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम तापमान बढ़ा है। बुधवार से अगले तीन दिन तक व्यापक रूप से बारिश या बर्फबारी हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Budget 2022 : आज ‘बजट’ और ‘आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था’ पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे PM मोदी