राष्ट्रीय

Budget 2022 : आज ‘बजट’ और ‘आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था’ पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे देश भर के बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं को वर्चुअली संबोधित करते हुये उनसे बजट की उपलब्धियों पर चर्चा करेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने अपने लोकसभा सांसदों से बुधवार को दिल्ली के जनपथ रोड स्थित अंबेडकर सेंटर में मौजूद रहने के लिए कहा है, जहां बड़े पर्दे पर संबोधन का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इस दौरान पीएम बजट और आत्मनिर्भर भारत विषय पर देशभर के कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे।

पीएम मोदी ने दी जानकारी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा मंगलवार को संसद में 2022-23 का बजट पेश किए जाने के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘कल भारतीय जनता पार्टी ने मुझे सुबह 11 बजे बजट और आत्मनिर्भर भारत विषय पर बात करने के लिए निमंत्रित किया है। कल 11 बजे मैं बजट के इस विषय पर विस्तार से बात करूंगा।’’

ये भी पढ़ें- Budget 2022 : क्रिप्टो करेंसी से आमदनी पर 30% टैक्स, Income Tax में कोई बदलाव नहीं; कॉरपोरेट को राहत

कितनी देर चलेगा संबोधन

एक घंटे के अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी केंद्र सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए बजट में आवंटित फंड और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए उठाए गए तमाम कदमों की जानकारी देंगे।

पीएम मोदी ने की बजट की प्रशंसा

प्रधानमंत्री ने बजट को लेकर कहा कि यह अधिक बुनियादी ढांचे, अधिक निवेश, अधिक विकास और अधिक नौकरियों की नई संभावनाओं से भरा है। पीएम मोदी ने कहा कि हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, नॉर्थ इस्ट क्षेत्रों के लिए पहली बार देश में पर्वतमाला योजना शुरू की जा रही है। ये योजना पहाड़ों पर ट्रांसपोर्टेशन की आधुनिक व्यवस्था का निर्माण करेगी।

ये भी पढ़ें- Budget 2022: बजट में कपड़े समेत ये सामान हुआ सस्ता, जानें किन चीजों के बढ़े रेट्स

बजट से जुड़े प्रमुख बिंदु

  • केन-बेतवा लिंक परियोजना : बजट में केन-बेतवा लिंक परियोजना के लिए 44,605 ​​करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है। केन-बेतवा लिंक का कार्यान्वयन किसानों और स्थानीय आबादी को सिंचाई, खेती और आजीविका की सुविधा प्रदान करने वाली 9 लाख हेक्टेयर से अधिक किसानों की भूमि की सिंचाई के लिए किया जाएगा।
  • 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंक : आकांक्षी 112 जिलों में से 95% में स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति है। डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों द्वारा 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंक स्थापित किए जाएंगे।
  • किसानों को डिजिटल सेवा : साल 2022 के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर का बजट 7.5 लाख करोड़ रुपये रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को डिजिटल सेवाएं दी जाएंगी और भारत में गरीबी मिटाने के लक्ष्य पर पुरजोर रूप से कार्य किया जाएगा। ड्रोन के जरिए कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देंगे।
  • LIC का IPO जल्द आएगा : इसके लिए जरूरी कार्यवाही का काम सुचारू रूप से चल रहा है। देश में आईटी और प्राइवेट सेक्टर को बढ़ावा दिया जाएगा और मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस किया जाएगा।
  • 100 नई वंदे भारत ट्रेनें आएंगी : वित्त मंत्री ने कहा कि आने वाले सालों में 25 हजार किलोमीटर का हाईवे तैयार किया जाएगा। अगले 3 सालों में 100 नई वंदे भारत ट्रेनों को लाया जाएगा।
  • देश में बड़ी नदियों को जोड़ा जाएगा : केन-बेतवा रिवर लिंकिंग प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया जाएगा। साथ ही केन-बेतवा रिवर लिंकिंग के लिए 1400 करोड़ रुपए की रकम तय की गई है। देश की 5 बड़ी नदियों को जोड़ने की योजना है।
  • बजट में युवाओं को राहत : आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत 16 लाख नौकरियां दी जाएंगी। मेक इन इंडिया के तहत 60 लाख नौकरियां आएंगी।
  • डिजिटल करेंसी : ब्लॉकचेन और अन्य तकनीकों का इस्तेमाल करके डिजिटल करेंसी शुरू की जाएगी। आरबीआई 2022-23 से इसे जारी करेगा।
  • क्रिप्टो करेंसी : क्रिप्टो करेंसी से आमदनी पर 30% टैक्स लगेगा।
  • कॉरपोरेट टैक्स घटा : सरकार ने कॉरपोरेट टैक्स घटाया। कॉरपोरेट टैक्स 18% से घटाकर 15% हुआ। कॉरपोरेट टैक्स पर सरचार्ज 12% से घटकर 7% हुआ।
  • आम आदमी को राहत नहीं : इस बजट में इनकम टैक्स के मोर्चे पर कोई राहत नहीं मिली है और इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
  • शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी घोषणा : डिजिटल यूनिवर्सिटी बनाई जाएंगी और स्कूलों में हर क्लास में टीवी लगाया जाएगा। युवा शक्ति को स्किल इंडिया मिशन के जरिए और स्किल्ड वर्कर बनाने पर सरकारी योजनाओं के तहत काम किया जाएगा।
  • पोस्ट ऑफिस में ऑनलाइन सुविधा : पोस्ट ऑफिस में भी अब ऑनलाइन ट्रांसफर हो सकेगा और डाकघर कोर बैंकिंग सेवा के तहत आएंगे। 2022 से डाकघरों में डिजिटल बैंकिंग पर कामकाज किया जाएगा।
  • 5G सर्विस शुरू होगी : साल 2022 में 5G सर्विस शुरू की जाएगी और गांवों में ब्रॉडबैंड सर्विस मुहैया कराने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप किया जाएगा।
  • हीरों के जेवर होंगे सस्ते : हीरों के जेवरात पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई। छातों पर इंपोर्ट ड्यूटी 20 फीसदी बढ़ाई गई है। इस तरह हीरे के जेवर सस्ते होंगे और विदेश से आने वाले छातों पर भी ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।

संबंधित खबरें...

Back to top button