
मध्यप्रदेश में सर्द हवाओं का दौर एक बार फिर से शुरू हो गया है। प्रदेश में दिन और रात के तापमान में गिरावट आ गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश में अभी सर्दी और सताएगी। वहीं ग्वालियर, उज्जैन, भोपाल, इंदौर, जबलपुर और होशंगाबाद संभागों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। फिलहाल कई जगहों पर कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है।
प्रमुख शहरों की स्थिति
शहर | तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
भोपाल | 5.5 |
ग्वालियर | 7.5 |
इंदौर | 7.8 |
जबलपुर | 9.6 |
गिर सकता है तापमान!
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, अधिकतम और न्यूनतम तापमान नीचे जा सकता है। वहीं बुंदेलखंड, महाकौशल और बघेलखंड में तापमान 3 से 5 डिग्री और पश्चिमी इलाके जैसे- भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर चंबल में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।
‘कोल्ड डे’ के हालात बने रहेंगे
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, प्रदेश के उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर, चंबल, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, सागर, दमोह, बैतूल, इंदौर, धार, खंडवा और खरगोन जिले में कोल्ड डे रह सकता है। बता दें कि 26 और 27 जनवरी तक ऐसी ही स्थिति रहेगी। वहीं तेज हवाओं के कारण दिन में ज्यादा ठंड रहेगी।
यहां रात का तापमान गिरा
शहर | तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
पचमढ़ी | 2.6 |
रायसेन | 4.2 |
नौगांव | 5.5 |
भोपाल | 5.5 |
इन शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे
प्रदेश के 24 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड हुआ, इनमें भोपाल, पचमढ़ी, रायसेन, शिवपुरी, इंदौर, विदिशा, धार, गुना शामिल हैं। वहीं दमोह, जबलपुर, मंडला, नौगांव, नरसिंहपुर, सागर, सिवनी, सीधी, टीकमगढ़, उमरिया, धार, होशंगाबाद, खंडवा, खरगोन और रायसेन में रात का तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।
यहां रात का पारा 10 डिग्री से ऊपर
शहर | तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
सीधी | 12.6 |
नरसिंहपुjर | 12.0 |
सिवनी | 11.0 |
सतना | 10.7 |