ताजा खबरराष्ट्रीय

राजा रघुवंशी हत्याकांड : मुख्य आरोपी राज कुशवाहा की दादी का सदमे में निधन, परिजन बोले- हार्टअटैक आया

इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की हत्या का मामला बीते दिनों से सुर्खियों में है। 23 मई को महज 18 मिनट में हत्या कर शव को खाई में फेंकने वाले इस सनसनीखेज कांड में अब तक रोज नए खुलासे हो रहे हैं। हत्या के मामले में सोनम रघुवंशी और उसके बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा सहित पांच आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

राज कुशवाहा की गिरफ्तारी और उसके खिलाफ लगते गंभीर आरोपों के चलते परिवार लगातार मानसिक तनाव में था। इस सदमे की वजह से मंगलवार रात को उसकी दादी रामलली की हार्टअटैक से मौत हो गई।

राज कुशवाहा बना था मास्टरमाइंड

पूरी साजिश का मास्टरमाइंड बताया जा रहा राज कुशवाहा उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद के गाजीपुर थाना क्षेत्र के सुकेती रामपुर गांव का रहने वाला है। हत्याकांड के बाद से ही राज की गिरफ्तारी के चलते उसका परिवार मानसिक रूप से टूट चुका था।

परिजनों का कहना है कि राज को झूठे केस में फंसाया गया है। वह निर्दोष है। इस सदमे को राज की दादी सह नहीं सकीं और उनकी जान चली गई।

गांव में पसरा मातम

राज कुशवाहा के गांव में उसकी दादी के निधन से शोक का माहौल है। रिश्तेदार, दोस्त और ग्रामीण लगातार परिवार से घटना की जानकारी ले रहे हैं। मृतका के पति दरबारी ने बताया कि घर में अब मातम है। हम पहले ही परेशान थे, अब ये दुख झेलना और मुश्किल हो गया है।

संबंधित खबरें...

Back to top button