
भोपाल। कलेक्टर अविनाश लवानिया और एसीपी सचिन अतुलकर ने आज लाल परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया। वहीं गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह की तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें: MP Corona Update : 24 घंटे में 11274 नए केस मिले, एक्टिव केस 60 हजार पार; ग्वालियर में 5 दिन की मासूम की मौत
गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह की तैयारियों की कलेक्टर श्री @AvinashLavania और एसीपी श्री सचिन अतुलकर ने समीक्षा की। उन्होंने समारोह की उत्कृष्ट और गरिमामय व्यवस्थाओं के साथ कोविड के दृष्टिगत भी माकूल व्यवस्था करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।#JansamparkBhopal pic.twitter.com/Zwxm4YLAKL
— Collector Bhopal (@CollectorBhopal) January 22, 2022
मैदान का किया निरीक्षण
26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह की तैयारियों चल रही है। इसी बीच शनिवार को कलेक्टर अविनाश लवानिया और एसीपी सचिन अतुलकर ने तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही अन्य अधिकारियों ने भी मैदान का निरीक्षण किया।
व्यवस्थाओं के साथ कोविड के भी निर्देश
कलेक्टर और एसीपी ने निरीक्षण कर समारोह की उत्कृष्ट और गरिमामय व्यवस्थाओं के साथ कोविड के दृष्टिगत भी माकूल व्यवस्था करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।