जबलपुरताजा खबरमध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव का सीधी दौरा, विकास कार्यों का लोकार्पण, 1551 करोड़ की राशि लाड़ली बहनों को ट्रांसफर

सीधी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को अपने एकदिवसीय दौरे पर सीधी पहुंचे। यहां उन्होंने महिलाओं और सामाजिक सुरक्षा हितग्राहियों को बड़ी सौगात दी। साथ ही लाड़ली बहना योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रही महिलाओं का इंतजार खत्म हो गया।

सब्जी मंडी स्थित कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से लाड़ली बहनों के खातों में 1551.89 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की। इस अवसर पर उन्होंने मंच से फूल बरसाकर बहनों का अभिवादन भी किया।

इन योजनाओं की राशि भी की अंतरित

  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 56.83 लाख हितग्राहियों को 341 करोड़ रुपए।
  • उज्ज्वला योजना में 26 लाख से अधिक बहनों को गैस सिलेंडर रीफिलिंग हेतु 30.83 करोड़ रुपए।

विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

मुख्यमंत्री ने सीधी बाईपास स्थित नई सब्जी मंडी का लोकार्पण किया, जो आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इस मंडी के शुरू होने से क्षेत्र के किसानों और व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा सीएम ने कई अन्य विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व भूमिपूजन भी किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल भी मौजूद रहे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री मझौली के लिए रवाना हो गए।

कांग्रेस नेताओं को नजरबंद किया गया

मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की कोशिश कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पहले ही नजरबंद कर दिया। हालांकि कार्यक्रम स्थल पर इसका कोई असर नहीं देखा गया।

संबंधित खबरें...

Back to top button