
न्यूयॉर्क। मेट गाला 2025 का आयोजन इस बार भी हर साल की तरह भव्यता और ग्लैमर के साथ हुआ। न्यूयॉर्क के मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट के लिए फंड जुटाने के उद्देश्य से आयोजित इस इवेंट में दुनियाभर के नामी-गिरामी सितारों ने शिरकत की। इस बार का मेट गाला खास तौर पर बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों ही इंडस्ट्री के ग्लैमर का गवाह बना।
मीडिया भी पहचान न सकी ‘किंग खान’ को
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने अपने बेहद अलग और रहस्यमयी अंदाज से सभी को चौंका दिया। सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन किए गए ऑल-ब्लैक आउटफिट में SRK किसी फिक्शनल जादूगर की तरह नजर आए। उनकी स्टाइलिश छड़ी और 21 करोड़ रुपए की बेशकीमती घड़ी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। एक वीडियो में देखा गया कि मीडिया तक उन्हें पहचान नहीं सकी, जिससे उनके लुक की खासियत का अंदाजा लगाया जा सकता है।
दिलजीत दोसांझ का शाही पंजाबी लुक
पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने मेट गाला में एक देसी अंदाज में एंट्री की। उन्होंने प्रबल गुरंग का ऑफ-व्हाइट कुर्ता, पग और हाथ में तलवार के साथ पारंपरिक और रॉयल लुक पेश किया। उनका शकीरा के साथ वायरल हुआ वीडियो भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है। दिलजीत का यह देसी अवतार मेट गाला की विदेशी चमक के बीच अलग ही रंग घोल गया।
कियारा आडवाणी का बेबी बंप लुक
एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने ब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में रेड कार्पेट पर कदम रखा और अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट किया। उनका यह अंदाज लोगों को ऐश्वर्या राय के प्रतिष्ठित कान्स लुक की याद दिला गया और सोशल मीडिया पर इसे काफी सराहा गया।
ईशा अंबानी की अनमोल ड्रेस
बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी भी मेट गाला 2025 में बेहद खास लुक में नजर आईं। उन्होंने अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन किया गया ऐसा आउटफिट पहना जिसे तैयार करने में 20,000 घंटे लगे।
प्रियंका-निक की ट्विनिंग
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इस बार ट्विनिंग लुक में रेड कार्पेट पर दिखे। दोनों की जुगलबंदी हमेशा की तरह चर्चा में रही। वहीं नताशा पूनावाला ने अपने मैक्सिमलिस्टिक लुक के जरिए मेट गाला में फिर एक बार अपनी मौजूदगी को दमदार अंदाज में दर्ज कराया।
मनीष मल्होत्रा का मेट डेब्यू
इस साल भारतीय फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी मेट गाला में अपना डेब्यू किया, जो भारतीय फैशन इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
हॉलीवुड सितारों की ग्लैमरस झलक
हॉलीवुड की ओर से भी इस बार मेट गाला में बड़े सितारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। रिहाना एक बार फिर बेबी बंप के साथ बेहद ग्लैमरस लुक में नजर आईं। Zendaya ने Louis Vuitton के गाउन में चार चांद लगाए, जबकि Kylie Jenner ने Ferragamo की ड्रेस में सबका ध्यान खींचा।
Kendall Jenner ने Torishéju के डिजाइनर आउटफिट में जलवा बिखेरा। Gigi Hadid ने Miu Miu का एक्सक्लूसिव गाउन पहना, जबकि Dua Lipa और Callum Turner ने कस्टम Chanel में कपल के तौर पर रेड कार्पेट पर कदम रखा।
कमला हैरिस भी फैशन के मंच पर
अमेरिका की पूर्व वाइस प्रेसिडेंट कमला हैरिस भी इस बार मेट गाला में नजर आईं। Off-White के ब्लैक एंड क्रीम ड्रेस में उनका बोल्ड और एलिगेंट लुक मीडिया का ध्यान खींचने में सफल रहा।
क्या है मेट गाला
Met Gala हर साल मई के पहले सोमवार को आयोजित होने वाला एक प्रतिष्ठित फैशन और चैरिटी इवेंट है। इसकी शुरुआत 1948 में हुई थी और इसका मुख्य उद्देश्य न्यूयॉर्क के मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट के लिए फंड जुटाना है। हर साल इसकी थीम के अनुसार सेलेब्स अपने लुक्स को डिजाइन कर रेड कार्पेट पर उतरते हैं।
One Comment