क्रिकेटताजा खबरव्यापार जगत

गुजरात टाइटंस को मिल सकता है नया मालिक, टीम की सबसे ज्यादा हिस्सेदारी खरीदेगा टोरेंट ग्रुप

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL का 18वां सीजन 21 मार्च से शुरू होने वाला है। ऐसे में खबरें आ रही है कि IPL की टीम गुजरात टाइटंस को नया मालिक मिलने वाला है। जानकारी के मुताबिक टोरेंट ग्रुप गुजरात टाइटंस की 67 प्रतिशत हिस्सेदारी सीवीसी कैपिटल पार्टनर से खरीदने वाला है। सीवीसी कैपिटल ने साल 2021 में इसे 5,625 करोड़ में खरीदा था। 

कई बार टीम खरीदने का प्रयास कर चुका टोरेंट ग्रुप

अहमदाबाद की कंपनी टोरेंट ग्रुप काफी समय से IPL में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने साल 2021 में अहमदाबाद को 4653 करोड़ और लखनऊ को 4356 करोड़ रुपए में खरीदने के लिए बोली लगाई थी। लेकिन उसमें वो असफल रहे। इसके बाद 2023 में महिला प्रीमियर लीग (WPL) में भी टीम खरीदने के लिए में ऑक्शन हिस्सा लिया, पर वहां भी असफलता मिली। 

अब टोरेंट ग्रुप ने गुजरात टाइटंस को खरीदकर कर IPL में अपनी दावेदारी पेश की है। हालांकि टोरेंट ग्रुप और सीवीसी कैपिटल्स पार्टनर्स की डील की पूरी जानकारी अभी तक खुल कर सामने नहीं आई है। IPL गवर्निंग काउंसिल की मंजूरी के बाद ही यह डील हो सकेगी। इसी महीने 15 फरवरी को यह डील पूर्ण होगी।

8 हजार करोड़ तक भुगतान कर सकती है कंपनी

साल 2022 में गुजरात ने अपना पहला सीजन खेला था। इसी साल 2022 में हार्दिक पंड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने खिताब अपने नाम किया था। गुजरात की टीम अपने दूसरे सीजन साल 2023 में भी फाइनल में पहुंची थी, जहां उसे चेन्नई के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। पिछले साल 2024 में का प्रदर्शन खराब रहा और 8वें पायदान पर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। साल 2024 में हार्दिक पंड्या गुजरात टाइटंस छोड़ मुंबई इंडियंस में चले गए थे। इसके बाद शुभमन गिल ने टीम की कमान संभाली। पिछले साल जिस टीम को नया कप्तान मिला था, अब 2025 में उसे नया मालिक मिलने जा रहा है। हालांकि टोरेंट ग्रुप ने खरीद कीमत को यह गुप्त रखा है, पर अनुमान है कि टोरंट 6,100 से 7,800 करोड़ रुपए तक का भुगतान कर सकते हैं।

41 हजार करोड़ की कंपनी है टोरेंट

टोरेंट ग्रुप अहमदाबाद में स्थित एक भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी है । इसकी स्थापना उत्तम भाई नाथूलाल मेहता ने 1959 की थी। इस कंपनी को उनके बेटे सुधीर और समीर मेहता चलाते हैं। कंपनी का मुख्य व्यापार गैस, फार्मास्यूटिकल्स और बिजली सेक्टर है। टोरेंट ग्रुप 41 हजार करोड़ रुपए की कंपनी है। बताया जा रहा है कि टोरेंट ग्रुप के चेयरमैन सुधीर मेहता के बेटे जीनल मेहता IPL का काम-धाम देखेंगे।

ये भी पढ़ें- Mohan Cabinet Meeting : पीएम मोदी 24 को भोपाल में इन्वेस्टर्स समिट का करेंगे उद्घाटन, कैबिनेट बैठक में इन फैसलों पर लगी मुहर 

संबंधित खबरें...

Back to top button