ग्वालियरभोपालमध्य प्रदेश
ट्रेंडिंग

MP : केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, मृतकों के परिजनों को दिए राहत राशि के चेक

ग्वालियर-चंबल अंचल में बाढ़ की मार झेल रहे लोगों को राहत सामग्री पहुंचाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी मेंकेन्द्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में खाद्यान्न और राहत सामग्री पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू करवा दी है। यहां ट्रकों में भरकर राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है।

भोपाल।  ग्वालियर-चंबल अंचल में बाढ़ की मार झेल रहे लोगों को राहत सामग्री पहुंचाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी मेंकेन्द्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में खाद्यान्न और राहत सामग्री पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू करवा दी है। यहां ट्रकों में भरकर राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। इसके साथ ही केन्द्रीय मंत्री सिंधिया हवाई दौरा करने के बाद अशोक नगर पहुंचे।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया आज सुबह मोती महल स्थित कंट्रोल कमांड सेंटर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा की और बाढ़ के दौरान मृत हुए 3 नागरिकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए के चेक संबल योजना के तहत प्रदान किए। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, जिला अध्यक्ष कमल मखीजानी, कौशल शर्मा संभागीय आयुक्त, आशीष सक्सेना कलेक्टर, कौशलेंद्र विक्रम सिंह पुलिस अधीक्षक अमित सांघी नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा आदि उपस्थित रहे।

आज क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक

वहीं, बाढ़ के हालातों को देखते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज शाम बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के जिला प्रशासन और क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की शाम 6 बजे बैठक भी बुलाई है। इसके साथ आज ही शाम को करीब 7.30 बजे प्रदेश की जनता के नाम संदेश भी देंगे।

दतिया में फिर मंडराने लगा बाढ़ का खतरा

मध्य प्रदेश के दतिया जिले में फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। शिवपुरी के डैम से पानी छोड़े जाने के बाद रविवार को सिंध नदी का जल स्तर एक बार फिर से तेजी से बढ़ा। जिले के लांच इलाके में सिंध नदी का जल स्तर करीब करीब 8 फीट तक बढ़ गया है। अगर जल स्तर थोड़ा और बढ़ा तो पानी सड़क के पार निकल जाएगा। इसे लेकर गांववाले फिर डर गए हैं। अंडोरा सहित कुछ गांव के लोग घरों की ओर लौटने लगे थे, लेकिन अब वे चिंता में पड़ गए हैं। जिला प्रशासन बढ़ते जल स्तर को लेकर अलर्ट मोड पर है।

संबंधित खबरें...

Back to top button