आज मध्यप्रदेश पुलिस का स्थापना दिवस मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने परेड की सलामी ली। बता दें कि कार्यक्रम में गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के साथ-साथ पुलिस के आला अधिकारी भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj ने मोतीलाल नेहरू स्टेडियम, भोपाल में आयोजित 'पुलिस स्थापना दिवस' समारोह में परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। pic.twitter.com/f8K9tLB3YI
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) December 17, 2021
शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
मध्यप्रदेश पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहीद स्मारकर पहुंचकर देश व प्रदेश की सेवा में तत्पर रहकर अपने प्राण न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj ने #मध्यप्रदेश_पुलिस_स्थापना_दिवस के अवसर शहीद स्मारक पहुंचकर देश व प्रदेश की सेवा में तत्पर रहकर अपने प्राण न्यौछाबर करने वाले अमर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित श्रद्धांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/o8HlmqmkNX
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) December 17, 2021
नक्सली गतिविधियां शून्य हैं : नरोत्तम मिश्रा
कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष बालाघाट के कार्यक्रम में पुलिस की किस बात की आलोचना कर रहे थे, जबकि उस समय उन्हीं की सरकार थी। आज की तारीख में प्रदेश में डाकुओं का कोई गैंग सक्रिय नहीं। नक्सली गतिविधियां शून्य हैं। इसका मतलब यह नहीं कि शांति का राज है।
मध्य प्रदेश पुलिस स्थापना दिवस समारोह-LIVE https://t.co/BC3dtICYT4
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) December 17, 2021
MP पुलिस के खाते में एक नहीं अनेक उपलब्धियां : CM
सीएम शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस के खाते में एक नहीं अनेक उपलब्धियां हैं। जिन पर मुझे और प्रदेश की जनता को गर्व है। आज मैं उन्हें प्रणाम करना चाहता हूं, जिन्होंने मध्यप्रदेश पुलिस को दिशा दी। हम सबके लिए गर्व का विषय है।
मध्यप्रदेश पुलिस के खाते में एक नहीं अनेक उपलब्धियां हैं जिन पर मुझे और प्रदेश की जनता को गर्व है। आज मैं उन्हें प्रणाम करना चाहता हूं जिन्होंने मध्यप्रदेश पुलिस को दिशा दी। हम सबके लिए गर्व का विषय है: CM pic.twitter.com/ggMMgqKqy5
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) December 17, 2021
सायबर क्राइम एक चुनौती है हमारे लिए : CM
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा, सायबर क्राइम एक चुनौती है हमारे लिए। क्राइम के खिलाफ हमें और भी कार्य करने की जरूरत है। गंभीर मामलों में गंभीरता लाने की जरूरत है। अधिक प्रयास करेंगे तो कोई अपराधी बच नहीं पाएगा। हमारे काम करने के रास्ते में आने वाली बाधाओं का हम निरंतर समाधान करते रहेंगे।
सायबर क्राइम एक चुनौती है हमारे लिए। क्राइम के खिलाफ हमें और भी कार्य करने की जरूरत है। गंभीर मामलों में गंभीरता लाने की जरूरत है। अधिक प्रयास करेंगे तो कोई अपराधी बच नहीं पाएगा। हमारे काम करने के रास्ते में आने वाली बाधाओं का हम निरंतर समाधान करते रहेंगे:CM
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) December 17, 2021
हमने नक्सलवाद के नेटवर्क को तोड़ा : CM
सीएम शिवराज ने कहा कि हमने नक्सलवाद के नेटवर्क को तोड़ा है। मुझे विश्वास है यही मध्यप्रदेश पुलिस इस नक्सलवाद का पूरी तरह खात्मा करेगी। सिमी के नेटवर्क को ध्वस्त किया है। जब मध्यप्रदेश पुलिस को टास्क दिया, उस टास्क को पूरे कर्तव्य के साथ करने का काम किया है।
हमने नक्सलवाद के नेटवर्क को तोड़ा है। मुझे विश्वास है यही मध्यप्रदेश पुलिस इस नक्सलवाद का पूरी तरह खात्मा करेगी। सिमी के नेटवर्क को ध्वस्त किया है। जब मध्यप्रदेश पुलिस को टास्क दिया, उस टास्क को पूरे कर्तव्य के साथ करने का काम किया है: CM pic.twitter.com/agA1F4kDz1
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) December 17, 2021
बलिदानी के लिए मप्र पुलिस को प्रणाम करता हूं : CM
सीएम शिवराज ने कहा कि कोविड के संकट के दौरान हमने जो देखा वह सचमुच में गर्व से भर देने वाला है। कोविड जैसी महामारी जिसके बारे में जानकारी नहीं थी। तब जब लॉकडाउन था, सबकुछ बंद था, पुलिस के जवान अपनी जान हथेली पर रखकर चल रहे थे। मैं बलिदानी के लिए मप्र पुलिस को प्रणाम करता हूं।
मुझे MP पुलिस पूरा विश्वास है : CM
सीएम शिवराज ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है इसी कर्तव्य निष्ठा के साथ मध्यप्रदेश पुलिस अपने कर्तव्यपथ पर बढ़ती हुई ना केवल प्रदेश में कानून और व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखेगी, बल्कि देश में सर्वश्रेष्ठ काम करके दिखाएगी।
मुझे पूरा विश्वास है इसी कर्तव्य निष्ठा के साथ मध्यप्रदेश पुलिस अपने कर्तव्यपथ पर बढ़ती हुई ना केवल प्रदेश में कानून और व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखेगी, बल्कि देश में सर्वश्रेष्ठ काम करके दिखाएगी: CM
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) December 17, 2021
हमने कई तरह की योजनाएं प्रारंभ की हैं : CM
सीएम शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश शांति का टापू कहा जाता है। जीवित समाज में कुछ घटनाएं होती हैं। लेकिन उन पर भी त्वरित कार्यवाही होती है उसके लिए मैं मध्यप्रदेश पुलिस को बधाई देता हूं। हमने कई तरह की योजनाएं प्रारंभ की हैं। डायल-100 ऐसी ही सेवा है।
इसी साल चंबल में विनाशकारी बाढ़ आई थी।
हमारे पुलिस के जवानों ने अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की जान बचाने में सफलता पायी है:CM pic.twitter.com/poQ5mSAo2g— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) December 17, 2021
जान जोखिम में डालकर जवानों ने लोगों की जान बचाई : CM
सीएम शिवराज ने कहा कि इसी साल चंबल में विनाशकारी बाढ़ आई थी। हमारे पुलिस के जवानों ने अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की जान बचाने में सफलता पाई है।