
अयोध्या। लोकसभा चुनाव के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को अयोध्या पहुंचीं। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का स्वागत किया। सबसे पहले उनका काफिला हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचा। यहां उन्होंने रामभक्त हनुमान जी के दर्शन कर पूजन किया और आरती उतारी। इसके बाद वह सरयू गेस्ट हाउस पहुंच गईं।

हनुमानगढ़ी में दर्शन करने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सरयू घाट के आरती स्थल पर पहुंचीं। जहां उन्होंने महाआरती में हिस्सा लिया। इसके बाद राष्ट्रपति ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर रामलला की पूजा की। इस अवसर पर कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
#अयोध्या : लोकसभा चुनाव के बीच राष्ट्रपति #द्रौपदी_मुर्मू पहुंचीं अयोध्या, महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर राज्यपाल #आनंदीबेन_पटेल ने किया स्वागत। हनुमानगढ़ी में दर्शन करने के बाद राष्ट्रपति सरयू घाट पर महाआरती में शामिल हुईं। देखें #VIDEO @rashtrapatibhvn #Ayodhya #AyodhyaDham… pic.twitter.com/fgK00apKKn
— Peoples Samachar (@psamachar1) May 1, 2024