भोपालमध्य प्रदेश

मंत्री के विवादित बयान पर हंगामा: माफी मांगने के बाद भी खत्म नहीं हो रही बिसाहूलाल की मुश्किलें, करणी सेना ने मंत्री के काफिले को दिखाए काले झंडे

मप्र के मंत्री बिसाहूलाल सिंह को ठाकुर व सवर्ण समाज की महिलाओं पर घर के अंदर रहने को लेकर की गई टिप्पणी भारी पड़ रही है। करणी सेना ने इसे ठाकुर महिलाओं के लिए आपत्तिजनक मानते हुए प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया है। मंत्री के माफी मांग लेने के बाद भी शनिवार को करणी सेना ने भाजपा प्रदेश कार्यालय के सामने मंत्री के काफिले को रोक लिया और काले झंडे दिखाए। पुलिस ने उन्हें बमुश्किल करणी सेना के घेरे से निकालकर रवाना किया।

https://twitter.com/NarendraSaluja/status/1464550107148292101

मंत्री को पद से हटाना चाहिए: सलूजा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर कहा, सवर्ण महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मंत्री बिसाहूलाल सिंह को भाजपा कार्यालय में ही काले झंडे दिखाए गए। शिवराज जी को बहन-बेटियों के इस अपमान पर माफ़ी मांगना चाहिए और मंत्री को पद से हटाना चाहिए।

सभा में दिया था विवादित बयान

दो दिन पहले बिसाहूलाल ने अनुपपूर में कहा था कि ठाकुर-ठकोर लोग महिलाओं को कोठड़ी में बंद रखते हैं। उन्हें पकड़कर बाहर लाने की जरूरत है। जैसे ग्रामीण महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करती है, वैसे ही सबको काम करना चाहिए। उनका यह बयान वायरल हो गया था। करणी सेना ने कुछ जगहों पर उनके पुतले जलाए। कांग्रेस ने तो उनसे इस्तीफा तक मांग लिया था।

लिखित और वीडियो पर मांगी माफी

इस मामले का पटाक्षेप करने के लिए बिसाहूलाल सिंह ने शुक्रवार शाम को लिखित और वीडियो पर माफी मांग ली थी। उनका कहना था कि बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। वह तो कह रहे थे कि महिला-पुरुषों को बराबरी से काम करना चाहिए। इससे ही समाज की बेहतरी होगी।

ये भी पढ़े: MP के मंत्री बयान देकर मुकरे: मंत्री बिसाहूलाल ने महिलाओं को लेकर दिए आपत्तिजनक बयान पर माफी मांगी

संबंधित खबरें...

Back to top button