
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के घर जल्द ही नन्हे मेहमान की एंट्री होने वाली है। एक्टर पापा बनने वाले हैं। वरुण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पत्नी की प्रेग्नेंसी की फोटो शेयर कर फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने नताशा के बेबी बंप की एक फोटो शेयर कर प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है।
हम प्रेग्नेंट हैं : वरुण धवन
वरुण धवन और नताशा जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर गुड न्यूज फैंस को दी और कैप्शन में लिखा, हम प्रेगनेंट हैं। बस आपका आशीर्वाद और प्यार चाहिए। मोनोक्रोम फोटो में वरुण नताशा के बेबी बंप को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर कपल को लोग बधाई दे रहे हैं।
सेलिब्रिटी से लेकर फैंस दे रहे बधाईयां
सोशल मीडिया पर सेलेब्स से लेकर फैंस सभी कपल को बधाई दे रहे हैं। भूमि पेडनेकर, नेहा धूपिया, मौनी रॉय, परिणीति चोपड़ा और करण जौहर समेत कई सेलेब्स ने कपल को बधाई दी है।
एक्टर की पोस्ट पर जाह्नवी कपूर ने हार्ट इमोजी शेयर किया है। वहीं नेहा धूपिया ने पोस्ट पर कमेंट किया, ‘बधाई हो तुम दोनों को।’ इनके अलावा मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर जैसे कई स्टार्स ने अपने-अपने अंदाज में कपल को बधाई दी।
बचपन के दोस्त हैं वरुण और नताशा
कपल की लव स्टोरी की बात करें तो नताशा और वरुण बचपन के दोस्त हैं। एक कॉन्सर्ट के दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ था। वरुण धवन ने नताशा को 3 बार प्रपोज किया था। दो बार वरुण को ना का सामना करना पड़ा लेकिन तीसरी बार में नताशा ने उन्हें हां कह दिया। इसके बाद साल 2021 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
एक्टर के अपकमिंग प्रोजेक्ट
बता दें कि वरुण धवन जल्द ही फिल्म ‘वीडी 18’ में नजर आने वाले हैं। उनकी ये फिल्म 31 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा वह अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में भी नजर आने वाले हैं।
ये भी पढ़ें – UP पुलिस में Sunny Leone की एंट्री! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एडमिट कार्ड, फोटो देख हो गया बवाल; जानें पूरा मामला
One Comment