ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

भीख मंगवाने के लिए 8 साल की बच्ची को किया था अगवा, आरोपी महिला गिरफ्तार, बालिका बरामद

बैरसिया। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान बैरसिया से लापता हुई 8 साल की बच्ची को पुलिस ने 4 दिन बाद बरामद कर लिया है। बालिका घर से चल समारोह देखने निकली थी। तभी एक अधेड़ महिला ने बच्ची का अपहरण कर लिया था। वह बच्ची से भीख मंगवाना चाहती थी। आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, वार्ड नंबर 10 बैरसिया निवासी राजेश शाक्य की 8 वर्षीय भतीजी 22 जनवरी को अचानक लापता हो गई। बच्ची जुलूस देखने के लिए घर से रेंज चौराहा आई थी। काफी देर तक जब वह वापस घर नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया था। पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू की। पुलिस द्वारा बैरसिया और आसपास के इलाके में बालिका की तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

पुलिस के हाथ लगा बड़ा सबूत

जिसके बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले और बैरसिया से चलने वाली सवारी गाड़ियों, बस और ऑटो चालकों से पूछताछ की। जांच-पड़ताल में पुलिस को एक महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगा। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि एक अज्ञात महिला बालिका के साथ बस में बैठकर नरसिंहगढ़ तरफ जाते देखी गई थी।

पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार

पुलिस ने नरसिंहगढ़ तरफ जाने वाली सभी बसों के ड्राइवर और कंडक्टर से पूछताछ की। जिसमें पता चला कि एक महिला हर दिन रामगढ़ से बैरसिया भीख मांगने आती-जाती है। बस के कंडक्टर ने बताया कि 22 जनवरी को बालिका के साथ एक अधेड़ महिला रामगढ़ में बस से उतरी थी। इसी आधार पर पुलिस ने ग्राम रामगढ़ में महिला के घर पर दबिश दी। यहां पुलिस को बालिका मिल गई, लेकिन महिला फरार थी। बाद में पुलिस ने गीता बाई सपेरा नाम की महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में महिला ने बालिका का अपहरण करना स्वीकारा। जिसके बाद आरोपी महिला गीता बाई को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें- भोपाल : स्कूल जा रही छात्रा को डंपर ने रौंदा, मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

संबंधित खबरें...

Back to top button