राष्ट्रीय

74th Republic Day 2023 LIVE: परेड में पहली बार शामिल हुए अग्निवीर, नारी शक्ति- चेतना ने दिखाई आकाश की ताकत

नई दिल्ली। भारत आज 26 जनवरी को 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। उनके साथ मुख्य अथिति मिस्र के राष्ट्रपति अब्लेद फतेह अल-सीसी अब्देल फतेह अलसीसी भी मौजूद रहे। इस दौरान पहली बार भारतीय तोपों ने सलामी दी। गणतंत्र दिवस की परेड और झाकियों का कार्यक्रम शुरू हो गया है। परेड में कुल 23 झांकियां देखने को मिलेंगी।

NCB की झांकी

यूपी की झांकी में अयोध्या की झलक

जम्मू कश्मीर की झांकी में दिखी अमरनाथ गुफा की झलक

झारखंड की झांकी में बैद्यनाथ मंदिर की झलक

आंध्र प्रदेश की झांकी

आंध्र प्रदेश की झांकी में गणतंत्र दिवस परेड में मकर संक्रांति के दौरान किसानों के त्योहार ‘प्रभला तीर्थम’ को दर्शाया गया।

DRDO की झांकी

BSF की टुकड़ी

वायु सेना और नौसेना ने दिखाई ताकत

गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना की भी झांकी शामिल हुई।

आकाश मिसाइल: भारत की सबसे खतरनाक मिसाइलों में से एक

आकाश मिसाइल जमीन से हवा में मार करने वाली भारत की सबसे खतरनाक मिसाइलों में से एक है। आकाश प्राइम में स्वदेशी एक्टिव RF सीकर लगा है, जो दुश्मन के टारगेट को पहचानने की सटीकता को बढ़ाता है। इसे भारतीय वायुसेना के लिए बनाया गया है। साथ ही इसमें एक्टिव इलेक्ट्रॉनिकली स्कैन्ड ऐरे मल्टी फंक्शन राडार (MFR) लगा है जो एकसाथ कई दुश्मन मिसाइलों या विमानों को स्कैन कर सकता है।

ब्रह्मोस मिसाइल ने दुनिया को दिखाई ताकत

गणतंत्र दिवस की परेड में 861 मिसाइल रेजीमेंट की ब्रह्मोस भी शामिल रही। लेफ्टिनेंट प्रज्वल कला के नेतृत्व में दुनिया ने भारत के इस मिसाइल सिस्टम की ताकत देखी। यह 10 मीटर की ऊंचाई पर उड़ान भरने में सक्षम हैं, यानी दुश्मन के राडार इसे देख ही नहीं पाएगा।

कर्तव्य पथ पर गरजा वज्र गन सिस्टम

कर्तव्य दिवस की परेड में K9-वज्र-टी (स्व-चालित) गन सिस्टम ने भी अपनी ताकत दिखाई।

3 लद्दाख स्काउट्स रेजीमेंट ने किया मार्च

3 लद्दाख स्काउट्स रेजीमेंट के कैप्टन नवीन धाटरवाल के नेतृत्व में क्विक रिएक्शन फाइटिंग व्हीकल की टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। वाहन आदर्श रूप से लद्दाख, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में सक्रिय सैनिकों के लिए बनाया गया है।

Arjun Main Battle Tank

Arjun Main Battle Tank: भारतीय सेना के पास साल 2004 से अब तक यह सर्विस दे रहा है। यह देश की सेना का मुख्य युद्धक टैंक है। देश में इन 120 मिलीमीटर बैरल वाले टैंकों की संख्या 141 है। इस टैंक ने कई अंतर्राष्ट्रीय वॉरगेम्स में भाग लिया है।

दुनिया ने देखी नाग मिसाइल की ताकत

परेड में 17 मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट के नाग मिसाइल सिस्टम का प्रदर्शन किया गया। 17 मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट का नेतृत्व करने वाले लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ त्यागी ने राष्ट्रपति मुर्मू को सलामी दी। इस मिसाइल को इसमें लगी इंफ्रारेड इमेजिंग सीकर (IIR) तकनीक गाइड करती है। यह दुनिया के बेहतरीन और अत्याधुनिक एंटी-टैंक हथियारों में से एक है।

परेड में शामिल हुई कैवलरी रेजिमेंट

कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड के मौके पर दुनिया की एकमात्र सेवारत सक्रिय घुड़सवार 61वीं कैवेलरी रेजिमेंट शामिल हुई। इनका आदर्श वाक्य ‘अश्व शक्ति यशोबल’ है।

गणतंत्र दिवस की परेड में मिस्र की टुकड़ी हुई शामिल

पहली बार कर्तव्य पथ पर मिस्र के सशस्त्र बलों का संयुक्त बैंड और मार्चिंग दल शामिल हुआ। दल का नेतृत्व कर्नल महमूद मोहम्मद अब्देल फत्तेह एल खारासावी ने किया। दल में 144 सैनिक शामिल रहे।

कर्तव्य पथ पर बना इतिहास

कर्तव्य पथ इस बार गणतंत्र दिवस पर इतिहास बन गया। देश में पहली बार आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड की सलामी ली। परंपरा के अनुसार, राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और उसके बाद 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रगान हुआ। 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रगान हुआ। पहली बार, 21 तोपों की सलामी भारत में बनी 105MM इंडियन फील्ड गन से दी गई। ये तोपें जबलपुर और कानपुर की गन फैक्ट्री में बनाई गई थीं। इन फील्ड गन ने ब्रिटेन में बनी 25-पाउंडर तोपों जगह ली, जो रक्षा क्षेत्र में बढ़ती ‘आत्मनिर्भरता’ को प्रदर्शित करती है। 105 हेलिकॉप्टर यूनिट के चार एमआई-17 1वी/वी5 हेलिकॉप्टर कर्तव्य पथ पर मौजूद दर्शकों पर पुष्प वर्षा कर रहे हैं।

वॉर मेमोरियल पर PM मोदी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

परेड से पहले गुरुवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद वे वॉर मेमोरियल गए और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। इसके बाद वे यहां से कर्तव्यपथ जाएंगे।

परेड में दिखेगी ‘न्यू इंडिया’ की झलक

गणतंत्र दिवस के मौके पर पहली बार कर्तव्य पथ पर परेड होगी। इससे पहले इस जगह को राजपथ के नाम से जाना जाता था। परेड में कुल 23 झांकियां देखने को मिलेंगी। सभी झांकियों की थीम भी अलग-अलग होगी। 17 झांकियां देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की होंगी जबकि छह अलग सरकारी मंत्रालयों और विभागों की होंगी। इस परेड में ‘न्यू इंडिया’ की झलक दिखेगी। इसके साथ ही स्वदेशी सैन्य पराक्रम और नारी शक्ति का प्रदर्शन होगा। वायुसेना के 50 विमान पराक्रम दिखाएंगे।

पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं। इस बार का यह अवसर इसलिए भी विशेष है, क्योंकि इसे हम आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान मना रहे हैं। देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए हम एकजुट होकर आगे बढ़ें, यही कामना है।

पहली बार दिखेगी नारकोटिक्स ब्यूरो की झांकी

पहली बार परेड में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की झांकी दिखाई देगी। इस झांकी में NCB मेंबर्स के अलावा उनके डॉग स्क्वॉड के भी 2 मेंबर्स मौजूद रहेंगे। NCB की झांकी का मैसेज नो ड्रग्स होगा। झांकी पर नशा मुक्त भारत का संदेश लिखा होगा। इसके मेंबर्स भारत के विविध परिधानों के साथ दिखाई देंगे। इसके तहत साथ मिलकर नशा मुक्त भारत का सपना पूरा करने का संदेश दिया जाएगा।

संबंधित खबरें...

Back to top button