74th Army Day : सेना दिवस पर पीएम मोदी ने बहादुर जवानों को किया सलाम, कहा- उनके योगदान पर देश को गर्व है

74th Army Day : सेना दिवस पर पीएम मोदी ने बहादुर जवानों को किया सलाम, कहा- उनके योगदान पर देश को गर्व है
देश आज 74वां सेना दिवस मना रहा है। इस दिन सेना में शामिल देश के वीर सपूतों का सम्मान किया जाता है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सेना, उसके सैनिकों और उनके परिजनों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जवान मानवीय संकट के दौरान सबसे आगे रहकर नागरिकों की मदद करते हैं।

भारतीय सेना की अमूल्य सेवाओं का वर्णन शब्दों से संभव नहीं

पीएम मोदी ने ट्विट कर लिखा मैं सेना दिवस के अवसर पर विशेष रूप से हमारे सभी साहसी सैनिकों, सम्मानित पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को सेना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं देता हूं। भारतीय सेना दुनिया में अपनी बहादुरी और पेशेवर अंदाज के लिए जानी जाती है। राष्ट्रीय सुरक्षा की दिशा में भारतीय सेना द्वारा की गई अमूल्य सेवाओं का वर्णन शब्दों के माध्यम से नहीं किया जा सकता है। [embed]https://twitter.com/narendramodi/status/1482181689669726211?cxt=HHwWhsDRlZqZ4pEpAAAA[/embed]

सेना के योगदान पर भारत को गर्व है

पीएम ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा कि ‘भारतीय सेना के जवान मुश्किल इलाकों में काम करते हैं और प्राकृतिक आपदाओं समेत मानवीय संकट के दौरान साथी नागरिकों की मदद करने में सबसे आगे होते हैं। विदेशों में भी शांति अभियानों में सेना के योगदान पर भारत को गर्व है।’

तीनों सेना प्रमुखों ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की

सेना दिवस के अवसर पर सशस्त्र बलों के प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे (सेना), एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी (वायु सेना) और एडमिरल आर हरि कुमार (नौसेना) ने भी राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1482205198458421248?t=eIg1e-uCeTMWuDVY_U3IiA&s=08[/embed]

अमित शाह ने भी सेना दिवस की दी शुभकामनाएं

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को सेना दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा, ‘भारतीय सेना के बहादुर जवानों, पूर्व सैनिकों व उनके परिवारों को थल सेना दिवस की शुभकामनाएं। मातृभूमि की रक्षा में सदैव तत्पर वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य व सर्वोच्च बलिदान को नमन करता हूं। देश के प्रति आपकी निःस्वार्थ सेवा,समर्पण व प्रतिबद्धता हर भारतीय हेतु प्रेरणास्रोत है।’ ये भी पढ़ें- MP Corona Update: पिछले 24 घंटों में 5,315 नए केस दर्ज, भोपाल में कोरोना पॉजिटिव मां ने दिया निगेटिव बच्ची को जन्म

Image

किसकी याद में मनाया जाता है सेना दिवस

15 जनवरी 1949 को फील्ड मार्शल केएम करियप्पा आजाद भारत के पहले भारतीय सेना प्रमुख बने थे। ये भारत के इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक माना जाता है। इसलिए हर साल 15 जनवरी को फील्ड मार्शल केएम करियप्पा की याद के तौर पर भारत में भारतीय सेना दिवस मनाया जाता है।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts