
देश आज 74वां सेना दिवस मना रहा है। इस दिन सेना में शामिल देश के वीर सपूतों का सम्मान किया जाता है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सेना, उसके सैनिकों और उनके परिजनों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जवान मानवीय संकट के दौरान सबसे आगे रहकर नागरिकों की मदद करते हैं।
भारतीय सेना की अमूल्य सेवाओं का वर्णन शब्दों से संभव नहीं
पीएम मोदी ने ट्विट कर लिखा मैं सेना दिवस के अवसर पर विशेष रूप से हमारे सभी साहसी सैनिकों, सम्मानित पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को सेना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं देता हूं। भारतीय सेना दुनिया में अपनी बहादुरी और पेशेवर अंदाज के लिए जानी जाती है। राष्ट्रीय सुरक्षा की दिशा में भारतीय सेना द्वारा की गई अमूल्य सेवाओं का वर्णन शब्दों के माध्यम से नहीं किया जा सकता है।
Best wishes on the occasion of Army Day, especially to our courageous soldiers, respected veterans and their families. The Indian Army is known for its bravery and professionalism. Words cannot do justice to the invaluable contribution of the Indian Army towards national safety. pic.twitter.com/UwvmbVD1hq
— Narendra Modi (@narendramodi) January 15, 2022
सेना के योगदान पर भारत को गर्व है
पीएम ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा कि ‘भारतीय सेना के जवान मुश्किल इलाकों में काम करते हैं और प्राकृतिक आपदाओं समेत मानवीय संकट के दौरान साथी नागरिकों की मदद करने में सबसे आगे होते हैं। विदेशों में भी शांति अभियानों में सेना के योगदान पर भारत को गर्व है।’
तीनों सेना प्रमुखों ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की
सेना दिवस के अवसर पर सशस्त्र बलों के प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे (सेना), एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी (वायु सेना) और एडमिरल आर हरि कुमार (नौसेना) ने भी राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।
दिल्ली में 74वें सेना दिवस के मौके पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि दी गई। इस दौरान सशस्त्र बलों के प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे, एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी और एडमिरल आर.हरि कुमार मौजूद रहे।#ArmyDay #IndianArmy #Delhi #PeoplesUpdate pic.twitter.com/8YyN8uB9Zt
— Peoples Samachar (@psamachar1) January 15, 2022
अमित शाह ने भी सेना दिवस की दी शुभकामनाएं
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को सेना दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा, ‘भारतीय सेना के बहादुर जवानों, पूर्व सैनिकों व उनके परिवारों को थल सेना दिवस की शुभकामनाएं। मातृभूमि की रक्षा में सदैव तत्पर वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य व सर्वोच्च बलिदान को नमन करता हूं। देश के प्रति आपकी निःस्वार्थ सेवा,समर्पण व प्रतिबद्धता हर भारतीय हेतु प्रेरणास्रोत है।’
ये भी पढ़ें- MP Corona Update: पिछले 24 घंटों में 5,315 नए केस दर्ज, भोपाल में कोरोना पॉजिटिव मां ने दिया निगेटिव बच्ची को जन्म
किसकी याद में मनाया जाता है सेना दिवस
15 जनवरी 1949 को फील्ड मार्शल केएम करियप्पा आजाद भारत के पहले भारतीय सेना प्रमुख बने थे। ये भारत के इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक माना जाता है। इसलिए हर साल 15 जनवरी को फील्ड मार्शल केएम करियप्पा की याद के तौर पर भारत में भारतीय सेना दिवस मनाया जाता है।