Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर:69 साल पुरानी नर्मदा एक्सप्रेस का बदला अंदाज, अब एलएचबी कोच के साथ तेज और आरामदायक सफर

मालवा अंचल की पहचान रही 69 साल पुरानी नर्मदा एक्सप्रेस अब नए रूप में नजर आ रही है। वर्षों से पुराने ICF कोच के साथ चल रही इस ट्रेन में अब आधुनिक LHB कोच जोड़ दिए गए हैं।
69 साल पुरानी नर्मदा एक्सप्रेस का बदला अंदाज, अब एलएचबी कोच के साथ तेज और आरामदायक सफर
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मालवा अंचल की पहचान रही 69 साल पुरानी नर्मदा एक्सप्रेस अब नए रूप में नजर आ रही है। वर्षों से पुराने ICF कोच के साथ चल रही इस ट्रेन में अब आधुनिक LHB कोच जोड़ दिए गए हैं। छत्तीसगढ़ से जब यह ट्रेन नए कोच के साथ इंदौर पहुंची तो यात्री भी इसे देखकर हैरान रह गए।

    सफर हुआ ज्यादा आरामदायक और शांत

    एलएचबी कोच लगने के बाद यात्रियों को अब झटके कम महसूस होंगे जिससे सफर पहले के मुकाबले ज्यादा आरामदायक हो गया है। इसके अलावा ट्रेन के अंदर शोर भी काफी कम हो गया है जिससे लंबी दूरी की यात्रा और आसान हो गई है।

    ये भी पढ़ें: UP से गिरफ्तार ISIS आतंकी रिजवान दिल्ली कोर्ट में पेश, पुलिस मांगेगी रिमांड

    स्पीड और सेफ्टी में बड़ा बदलाव

    अब तक इस ट्रेन में ICF कोच लगाए जाते थे जिनकी अधिकतम रफ्तार 110-120 किमी प्रति घंटा तक सीमित रहती थी। वहीं नए LHB कोच हल्के और मजबूत स्टेनलेस स्टील से बने होते हैं जिनकी गति क्षमता 160 से 200 किमी प्रति घंटा तक होती है।

    ये भी पढ़ें: Chandigarh BJP Office Blast : रेवाड़ी से दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ISI कनेक्शन का खुलासा

    आधुनिक तकनीक से लैस हैं नए कोच

    एलएचबी कोच में एंटी-टेलिस्कोपिक डिजाइन और डिस्क ब्रेक जैसी आधुनिक सुरक्षा सुविधाएं दी गई हैं। ये कोच जर्मन तकनीक पर आधारित होते हैं और दुर्घटना की स्थिति में नुकसान को कम करने में ज्यादा सक्षम माने जाते हैं।

    Dr. Sumit  Shrivastava
    By Dr. Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

    Latest Posts