PlayBreaking News

शर्म या सनक ?43 साल की महिला ने जन्म के बाद नवजात को प्लास्टिक की थैली में डालकर फेंका

दो जवान बच्चों की मां 43 वर्षीय महिला तीसरी बार गर्भवती हो गई। सूरत में उसने नवजात को जन्म देने के बाद प्लास्टिक की थैली में डालकर कचरे में फेंक दिया। कुत्तों और CCTV फुटेज की मदद से ऐसा खुलासा हुआ कि पुलिस भी हैरान रह गई। जानिए पूरा मामला।
Follow on Google News
43 साल की महिला ने जन्म के बाद नवजात को प्लास्टिक की थैली में डालकर फेंका

गुजरात के सूरत शहर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने लागों को झकझोर कर रख दिया है। यहां कचरे के ढेर से एक नवजात शिशु का शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे सामने आए। मामले की गुत्थी सुलझाने में सीसीटीवी फुटेज ने अहम भूमिका निभाई और आखिरकार पुलिस उस महिला तक  पहुंच गई, जिसने बच्चे को जन्म देने के बाद उसे प्लास्टिक की थैली में बंद कर कचरे में फेंक दिया था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिला पहले से दो बड़े बच्चों की मां है। पूछताछ में उसने बताया कि इस उम्र में दोबारा गर्भवती होने के कारण उसे समाज और परिवार में बदनामी का डर था। 

कचरे के ढेर से मिला था नवजात का शव

मामला सूरत के चौक बाजार थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, कतारगाम स्थित अवधूतनगर सोसाइटी के पास सड़क किनारे एक फटी हुई प्लास्टिक की थैली में नवजात शिशु मृत अवस्था में मिला था। घटना सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। स्थानीय लोगों ने जब थैली में बच्चे का शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए चौक बाजार थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शुरुआत में यह पता नहीं चल पा रहा था कि बच्चा वहां कैसे पहुंचा, लेकिन आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों ने जांच को नई दिशा दे दी।

सीसीटीवी फुटेज से मिला बड़ा सुराग

जांच के दौरान पुलिस ने इलाके के कई सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली। फुटेज में एक महिला काले रंग की प्लास्टिक की थैली लेकर जाती हुई दिखाई दी। इसके कुछ समय बाद दूसरी फुटेज में आवारा कुत्ते उसी थैली को कचरे के ढेर से खींचकर सड़क पर लाते नजर आए। वीडियो में दिखाई देने वाली महिला की पहचान करने के लिए पुलिस ने तकनीकी जांच और स्थानीय स्तर पर पड़ताल शुरू की। कई दिनों की जांच के बाद पुलिस संदिग्ध महिला तक पहुंचने में सफल रही।

Breaking News

पूछताछ में महिला ने कबूला सच

गिरफ्तार महिला की पहचान 43 वर्षीय हेमलताबेन वीरेंद्रसिंह बारिया के रूप में हुई है। वह घरेलू कामकाज करके अपना जीवनयापन करती है। पुलिस पूछताछ में महिला ने माना कि वह पहले से ही दो वयस्क बच्चों की मां है। महिला ने बताया कि वह दोबारा गर्भवती हो गई थी। इस बात को लेकर वह मानसिक दबाव में थी और उसे डर था कि समाज में उसकी बदनामी होगी। पूछताछ में महिला ने यह भी बताया कि उसने समय से पहले यानी अधूरे महीने में बच्चे को जन्म दिया था। इसके बाद उसने नवजात को प्लास्टिक की थैली में रखा और घर से कुछ दूरी पर स्थित कचरे के ढेर में फेंक दिया।

कुत्तों ने खोली पूरी घटना की पोल

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यदि आवारा कुत्ते उस थैली को कचरे के ढेर से बाहर नहीं खींचते तो संभव है कि यह मामला लंबे समय तक सामने ही नहीं आता। कुत्तों द्वारा थैली को सड़क तक लाए जाने के बाद लोगों की नजर उस पर पड़ी और पूरी घटना उजागर हो गई। जांच में यह भी सामने आया कि महिला शांतिनगर सोसाइटी से अवधूतनगर की ओर जाती हुई कैमरे में रिकॉर्ड हुई थी। इसी आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान की और फिर पूरे मामले का खुलासा हो गया।

ये भी पढ़ें: पापा गंदा काम करते हैं! जन्मदिन पर सहमे 5 साल के बच्चे ने मां को बताई पिता की हैवानियत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

महिला के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

चौक बाजार पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 94 और 91 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। 

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts