इंदौरमध्य प्रदेश

झाबुआ में 4 लोगों की मौत : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे थे घर

झाबुआ। जिले में अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार 3 नाबालिगों सहित 4 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को हादसे की जानकारी दी। यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर कल्याणपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार रात 11 बजे के आसपास हुई। वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे थे बाइक सवार

कल्याणपुरा पुलिस के मुताबिक, वैवाहिक कार्यक्रम में आए ग्राम काकड़कुंआ के ग्रामीण की बाइक से शनिवार देर रात अपने घर जा रहे थे। ग्रामीण एक बाइक पर 4 लोग सवार थे। इस दौरान अज्ञात वाहन ने ग्रामीणों की बादक को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में बाइक चालक और वाहन पर सवार तीन अन्य लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान राजू (17), माइकल पारगी (15), चैन सिंह (30) और टिटीया सिंह (15) के रूप में की गई है।

अज्ञात वाहन चालक फरार

अज्ञात वाहन ने जैसे ही बाइक को टक्कर मारी घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल 108 एंबुलेंस और पुलिस सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन वाहन चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मृतकों के शरीर के चिथड़े बिखर गए। वहीं बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

मध्य प्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button