जबलपुरमध्य प्रदेश

छिंदवाड़ा के माचागोरा बांध में डूबने से 4 बच्चों की मौत, नहाने के लिए गए थे सभी, CM शिवराज ने की सहायता राशि की घोषणा

मप्र के छिंदवाड़ा जिले के माचागोरा बांध में बुधवार को चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। चारों नहाने के लिए डेम पर गए थे। मृतकों में 3 लड़कियां और एक लड़का शामिल है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर शोक जताया और सहायता राशि देने की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें: ग्वालियर : हाथों की मेहंदी छूटने से पहले ही उजड़ गया सुहाग, सड़क हादसे में युवक की मौत

3 लड़कियां और 1 लड़का डेम में डूबा

हादसे में बरह बरियारी गांव की रहने वाली सृष्टि पिता संजय मसराम (7), प्राची पिता बसंत उइके (9) प्रिया पिता बसंत उइके (11) और शेख पिता घनश्यमाम तेकाम (10) की मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से सभी शवों को बाहर निकाल लिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सभी बच्चे खेत में खेलते, खेलते माचागोरा डेम में नहाने पहुंच गए और नहाते गहरे पानी में समा गए। लोगों ने बच्चों को बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची काफी देर हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। घटना की जानकारी लगते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।


हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

हादसे पर शोक जताते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि छिंदवाड़ा जिले के मचगोरा बांध में डूबने से 4 बच्चों के निधन का समाचार हृदय विदारक है। मन अत्यधिक पीड़ा से भरा है। ईश्वर से मासूम बच्चों की आत्मा को शांति और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। उन्‍होंने कहा कि मृतक बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button