ग्राम विकास अधिकारी की आईडी से बनाए 30 हजार फर्जी जन्म प्रमाण-पत्र
एटीएस की टीम ने संदिग्धों से शुरू की पूछताछ

रायबरेली। उप्र में रायबरेली के सलोन इलाके में फर्जी जन्म प्रमाण-पत्र मामले में एटीएस टीम ने आरोपियों से एटीएस टीम ने पूछताछ शुरू की है। पुलिस सूत्रों से गुरुवार को बताया कि मामले में पुलिस के अलावा एटीएस भी सक्रिय हो गई है। गौरतलब है कि यहां ग्राम विकास अधिकारी की आईडी से गैर प्रान्तों के लोगों के करीब 30 हजार फर्जी जन्म प्रमाण- पत्र जारी किए गए थे।





















